1 साल में 26.84% रिटर्न! इस म्यूचुअल फंड ने गिरते रुपये और ग्लोबल एक्सपोजर से निवेशकों को किया मालामाल
ये म्यूचुअल फंड स्कीम डाइवर्सिफिकेशन और करेंसी हेज का फायदा देती है। कम निवेश से शुरुआत संभव है। फंड ने 1 साल में 26.84% और 3 साल में मजबूत रिटर्न देकर निवेशकों को आकर्षित किया है।

In Short
- 1 साल में 26.84% रिटर्न और 3 साल में मजबूत CAGR, निवेशकों को आकर्षक रिटर्न
- ग्लोबल वाटर थीम में निवेश के साथ करेंसी हेज और डाइवर्सिफिकेशन का फायदा
- ₹500 SIP और ₹5,000 लंपसम से शुरुआत, छोटे निवेशकों के लिए भी आसान विकल्प
Mutual Funds: भारतीय रुपये पर दबाव के बीच निवेशक अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो उन्हें गिरती करेंसी से फायदा दिलाने के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपोजर भी दें। ऐसे में Baroda BNP Paribas Asset Management India Pvt Ltd का Aqua Fund of Fund आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जिसमें निवेशक कभी भी एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं। हालांकि, 12 महीने के भीतर निकासी पर एग्जिट लोड लागू होता है, जिससे यह मीडियम से लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए ज्यादा अच्छा है।
ड्यूल फायदा: ग्लोबल एक्सपोजर + करेंसी हेज
यह फंड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश करता है, खासकर उन कंपनियों में जो ग्लोबल वाटर वैल्यू चेन से जुड़ी हैं। फंड का पैसा मजबूत विदेशी मुद्राओं में निवेश होता है, जिससे रुपये की कमजोरी का फायदा भी मिलता है। यानी निवेशकों को एक साथ दो फायदे- डाइवर्सिफिकेशन और करेंसी हेज मिलते हैं।
वाटर थीम पर फोकस
यह स्कीम पानी के संरक्षण, ट्रीटमेंट और वितरण से जुड़ी कंपनियों में निवेश करती है। बढ़ती जल संकट की समस्या और मिडिल ईस्ट जैसे क्षेत्रों में हालिया घटनाओं के चलते यह थीम और अहम हो गई है। लंबे समय में पानी की बढ़ती मांग इस सेक्टर को मजबूती देती दिख रही है।
कम निवेश में शुरुआत का मौका
फंड में ₹5,000 से लंपसम निवेश किया जा सकता है, जबकि SIP सिर्फ ₹500 महीने से शुरू हो सकता है। यह छोटे निवेशकों के लिए भी इसे आसान बनाता है।
दमदार रिटर्न
पिछले एक साल में इस फंड ने 26.84% रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में 14.52% CAGR दर्ज किया गया है। तीन साल पहले ₹1 लाख का निवेश अब करीब ₹1.50 लाख हो चुका है। वहीं, ₹10,000 की मासिक SIP तीन साल में ₹6.86 लाख तक पहुंच गई, जो 16.67% XIRR रिटर्न है।
किस सेक्टर और देशों में फैला निवेश?
फंड का निवेश इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज और हेल्थकेयर जैसे कई सेक्टर्स में फैला है। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान समेत कई विकसित देशों में इसकी मौजूदगी है, जिससे जोखिम संतुलित रहता है।

