360 ONE म्यूचुअल फंड के नए फंड DynaSIF Active Asset Allocator Long-Short Fund का NFO आज से खुला - De
यह एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) रणनीति है, जिसका उद्देश्य डायनामिक एसेट एलोकेशन और जोखिम प्रबंधन के जरिए लंबी अवधि में ग्रोथ और आय दोनों उपलब्ध कराना है। इस फंड का NFO 20 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।

360 ONE म्यूचुअल फंड के नए फंड DynaSIF Active Asset Allocator Long-Short Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका बेंचमार्क 25% BSE Sensex TRI, 60% CRISIL Short Term Bond Fund Index और 15% iCOMDEX Composite Index का मिक्स होगा।
यह एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) रणनीति है, जिसका उद्देश्य डायनामिक एसेट एलोकेशन और जोखिम प्रबंधन के जरिए लंबी अवधि में ग्रोथ और आय दोनों उपलब्ध कराना है। इस फंड का NFO 20 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।
NFO के दौरान न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये तय की गई है। तीन महीने के अंदर रिडेम्प्शन पर 0.5% एग्जिट लोड लगेगा, जबकि उसके बाद कोई शुल्क नहीं होगा।
कंपनी के मुताबिक मौजूदा निवेश माहौल तेजी से बदलते इंटरेस्ट रेट साइकिल, अचानक बढ़ती बाजार अस्थिरता, महंगाई अनिश्चितता और लिक्विडिटी झटकों से प्रभावित है। ऐसे माहौल में निवेशक पारंपरिक फिक्स्ड-इनकम विकल्पों से आगे बढ़कर अधिक लचीले निवेश समाधान तलाश रहे हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह फंड इक्विटी, डेट, कमोडिटीज और वैकल्पिक साधनों जैसे InvITs में सक्रिय रूप से निवेश करेगा।
मैनेजमेंट की राय
360 ONE एसेट मैनेजमेंट के सीईओ राघव अयंगर ने कहा कि निवेशकों की जरूरतें बदलते बाजार ढांचे के साथ तेजी से विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक 60:40 पोर्टफोलियो मॉडल बदलती कोरिलेशन और तेज ब्याज दर चक्रों के कारण चुनौती का सामना कर रहा है। DynaSIF के जरिए हम ग्रोथ और इनकम को सक्रिय जोखिम प्रबंधन के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
कंपनी के को-फाउंडर और सीआईओ अनूप महेश्वरी ने कहा कि यह रणनीति लचीलेपन पर आधारित है।
फंड मैनेजर हर्ष अग्रवाल ने कहा कि इस फंड का लक्ष्य कम अस्थिरता के साथ लंबी अवधि में रिटर्न देना है। उन्होंने कहा कि डिसिप्लिन्ड डाइवर्सिफिकेशन, आंशिक हेजिंग और लॉन्ग-शॉर्ट रणनीतियों के जरिए संभावित अल्फा हासिल करने की कोशिश की जाएगी।

