scorecardresearch

पराली जलाने पर अब 30,000 रुपये तक का जुर्माना, SC की सख्ती के बाद केंद्र ने दोगुनी की पेनाल्टी

पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया है। नए सख्त नियमों के अनुसार, दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों के लिए यह राशि 10,000 रुपये होगी।

Advertisement

पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने जुर्माने की राशि को दोगुना कर दिया है। नए सख्त नियमों के अनुसार, दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों के लिए यह राशि 10,000 रुपये होगी। पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों पर पराली जलाने पर अब 30,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा पराली जलाने पर कम जुर्माने के कारण राज्य सरकारों को फटकार के बाद लिया गया है।

advertisement

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए संशोधित नियम

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से इन नियमों को संशोधित किया है। यह नियम "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (पराली जलाने के लिए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का अधिरोपण, संग्रहण और उपयोग) संशोधन नियम, 2024" के तहत जारी किए गए हैं। ये संशोधन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 की धारा 25 की उप-धारा (2) के खंड (h) का अनुसरण करते हैं।

इन नियमों के लागू होने से उम्मीद है कि पराली जलाने पर सख्ती बरतने में मदद मिलेगी, जिससे प्रदूषण की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।