scorecardresearch

SpiceJet Airlines Incident: प्लेन में कमोड पर बैठकर सफर करने वाले यात्री ने सुनाई आपबीती

दरवाजा खोलने में विफल रहने के बाद केबिन क्रू ने बंद बाथरूम के गेट के नीचे से एक नोट सरका दिया, जिसमें यात्री से घबराने की अपील नहीं की गई। नोट में लिखा, सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की। घबराएं नहीं, हम कुछ ही मिनटों में लैंड कर रहे हैं।

Advertisement
स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री गेट का लॉक खराब होने से एक घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा
स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री गेट का लॉक खराब होने से एक घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा

Mumbai से Bengaluru जाने वाली spicejet की फ्लाइट में एक यात्री गेट का लॉक खराब होने से एक घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा। यात्री ने इस दौरान टॉयलेट का अंदर वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने आपबीती सुनाई है। बता दें कि यह मामला 16 जनवरी का है। स्पाइसजेट की प्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी। इसमें एक पैसेंजर मंगलवार की सुबह टॉयलेट के गेट लॉक में खराबी आ जाने के कारण फंस गया। इसके बाद पैसेंजर करीब एक घंटे तक प्लेन के टॉयलेट में ही फंसा रहा। इस दौरान पूरा टाइम पैसेंजर ने टॉयलेट में कमोड पर बैठकर गुजारा। जब फ्लाइट बेंगलुरु में लैंड हुई, इसके बाद टेक्नीशियन मौके पर आए और उन्होंने गेट का लॉक खोला, तब जाकर पैसेंजर बाहर निकला। पैसेंजर जब टॉयलेट में फंसा था, उस दौरान उसने वीडियो बनाया, जिसमें उसने दिखाया कि वो गेट खोलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गेट नहीं खुल रहा। इस घटना को लेकर स्पाइसजेट ने एक बयान जारी कर खेद व्यक्त किया है।स्पाइसजेट ने कहा है कि यात्री को पूरा रिफंड दिया जा रहा है। हमारे केबिन क्रू ने पैसेंजर को इस दौरान सहायता और मदद की। 

advertisement

Also Read: Commode पर बैठे रहिए, प्लेन लैंड होने ही वाला है', Mumbai-Bengaluru Flight के टॉयलेट में फंसा यात्री

दरवाजा खोलने में विफल

दरवाजा खोलने में विफल रहने के बाद केबिन क्रू ने बंद बाथरूम के गेट के नीचे से एक नोट सरका दिया, जिसमें यात्री से घबराने की अपील नहीं की गई। नोट में लिखा, सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की।घबराएं नहीं, हम कुछ ही मिनटों में लैंड कर रहे हैं। इसलिए प्लीज कमोड का ढक्कन बंद करें और उस पर बैठें और खुद को सेफ करें। जैसे ही मेन गेट खुलेगा, इंजीनियर आ जाएगा। घबराओ मत। 

वीडियो में गेट खोलने की कोशिश करता दिखा यात्री

अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पैसेंजर टॉयलेट का गेट खोलने के लिए संघर्ष करते दिख रहा है। 25 सेकंड की क्लिप में यात्री प्लेन के टॉयलेट में कमोड की सीट पर बैठा हुआ है। वह कई बार गेट के लॉक को खोलने की कोशिश करता है, लेकिन गेट नहीं खुला। बाहर से भी किसी ने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हुई, इसके बाद एक इंजीनियर मौके पर आया और उसने टॉयलेट का गेट खोलकर पैसेंजर को निकाला।