scorecardresearch

WPI Inflation Data September 2023: सितंबर में भी थोक महंगाई दर निगेटिव आई

सितंबर में भी थोक महंगाई के निगेटिव रहने के पीछे केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, मिनरल ऑयल्स, टेक्सटाइल्स, बेसिक मेटल्स और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई गिरावट है। इस महीने सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Advertisement
सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) लगातार निगेटिव ट्रेंड में है
सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) लगातार निगेटिव ट्रेंड में है

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) लगातार निगेटिव ट्रेंड में है। WPI  -0.26% आई है, जबकि अगस्त में ये  -0.52% थी। अप्रैल से लगातार निगेटिव ट्रेंड है।  पिछले साल सितंबर में यानी 2022 में WPI महंगाई दर 10.55% रही थी। नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 10.60% से गिरकर 1.54% रही है।

advertisement

Also Read: Jobs In Google: जिस स्टूडेंट को 16 इंजीनियरिंग कॉलेजों ने रिजेक्ट किया उसे Google ने नौकरी दी

सितंबर में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 6.34% से गिकर 3.70% रही है। ईंधन और बिजली की थोक महंगाई दर -6.03% से बढ़कर -3.35% रही है। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर -2.37% से बढ़कर -1.34% रही है। सितंबर में भी थोक महंगाई के निगेटिव रहने के पीछे केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, मिनरल ऑयल्स, टेक्सटाइल्स, बेसिक मेटल्स और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई गिरावट है। इस महीने सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

सितंबर में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 6.34% से गिकर 3.70% रही है
सितंबर में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 6.34% से गिकर 3.70% रही है