scorecardresearch

Sun Pharma में अगला टारगेट क्या?

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) के कंप्यूटर सिस्टम पर इस महीने की शुरुआत में हमला हुआ था। इस हमले में इसके कंप्यूटर सिस्टम से कुछ डेटा की भी चोरी हुई है। कंपनी ने खुद इसका खुलासा किया है। हालांकि इसके शेयरों को बाजार की तेजी से सपोर्ट मिल रहा है और मजबूती के साथ ट्रेड हो रहा है। लेकिन इस खबर के बाद माना जा रहा था कि सन फॉर्मा के स्टॉक्स में गिरावट आ सकती है

Advertisement

Sun Pharma में अगला टारगेट क्या?

देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) के कंप्यूटर सिस्टम पर इस महीने की शुरुआत में हमला हुआ था। इस हमले में इसके कंप्यूटर सिस्टम से कुछ डेटा की भी चोरी हुई है। कंपनी ने खुद इसका खुलासा किया है। हालांकि इसके शेयरों को बाजार की तेजी से सपोर्ट मिल रहा है और मजबूती के साथ ट्रेड हो रहा है। लेकिन इस खबर के बाद माना जा रहा था कि सन फॉर्मा के स्टॉक्स में गिरावट आ सकती है। 

advertisement

इस महीने की शुरूआत में कंपनी ने कहा था कि 2 मार्च को उसके आईटी सिस्टम में वायरस अटैक किया गया था..हालांकि इस हमले के बाद कंपनी के सिस्टम्स और ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं हुआ था। कंपनी अब इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर सेवाएं ले रही हैं और वायरस के अटैक के असर को कम करने के लिए कदम उठा रही है। कंपनी का कहना है कि इस हमले का कितना असर हुआ और कौन सा डेटा चुराने की कोशिश की गई है इसका अभी पता नहीं चल सका है हालांकि कंपनी का कहना है कि इस साइबर अटैक के बाद कंपनी को अच्छीखासी रकम साइबर सिक्योरिटी और मुकदमेबाजी में खर्च करनी पडेगी इससे कंपनी की वित्तीय सेहत पर असर पड़
सकता है।

हाल ही में सन फार्मा ने कहा था कि वो एनीमल फार्मा में कदम रखने जा रही है..कंपनी ने पशुओं कीदवा बनाने वाली कंपनी vivaldis Health & Foods में 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। इससे लिए कंपनी 143 करोड़ रूपये खर्च करेगी ये अधिग्रहण 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है विवलडीस पशुओं कीदवा, फूड सप्लीमेंट्स और ओवर द काउंटर प्रोडक्ट्स बनाती है। 2022 में कंपनी ने करीब 30 करोड़ का रेवेन्यु हासिल कियाथा।
 

ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने सनफार्माकी विस्तार योजनाओं को देखते हुए रेटिंग को न्यूट्रल से आउटपरफोर्म कर दियाहै..टारगेट प्राइस भी 950 से बढ़ाकर 1150 कर दियाहै..ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्पेशियलिटी बिक्री अगले चार साल में डबल हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यु भी 12 प्रतिशत की सालाना सीएजीआर से बढ़ रहा है। और मार्जिन भी  30 फीसदी की दर से बढ रहा है कुल मिलाकर सन फार्मा के शेयर में पिछले दो साल से लगातार तेजी देखी जा रहा है। फार्मा सेक्टर में डाउन के बावजूद सन फार्मा अच्छा परफार्म कर रही है।