न्यूयॉर्क शहर में टिकटॉक पर बैन
टिकटॉक का उपयोग 150 मिलियन से अधिक अमेरिकियों द्वारा किया जाता है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने एक बयान में कहा, "टिकटॉक ने शहर के तकनीकी नेटवर्क के लिए सुरक्षा खतरा पैदा कर दिया है। टिकटॉक ने कहा कि उसने "अमेरिकी यूजर्स का डेटा को चीनी सरकार के साथ साझा नहीं किया है और लोगों की प्राइवेसी के सभी कदम उठा रखे है। "

न्यूयॉर्क शहर ने बुधवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए सरकारी उपकरणों और मोबाइल फोन्स पर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया।
टिकटॉक का उपयोग 150 मिलियन से अधिक अमेरिकियों द्वारा किया जाता है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के प्रशासन ने एक बयान में कहा, "टिकटॉक ने शहर के तकनीकी नेटवर्क के लिए सुरक्षा खतरा पैदा कर दिया है। टिकटॉक ने कहा कि उसने "अमेरिकी यूजर्स का डेटा को चीनी सरकार के साथ साझा नहीं किया है और लोगों की प्राइवेसी के सभी कदम उठा रखे है। "
Also Read: मुकेश अंबानी ने बेच दिया अपना सुपर लग्जरी घर
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2020 में टिकटॉक के नए डाउनलोड पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन अदालती फैसलों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए।
कई अमेरिकी राज्यों और शहरों ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक को प्रतिबंधित कर दिया है। मोंटाना ने हाल ही में राज्य भर में ऐप पर प्रतिबंध लगाने वाला एक विधेयक पारित किया है, यह नियम 1 जनवरी से प्रभावी होगा और इसे कानूनी रूप से चुनौती दी जा रही है।