Advertisement
मुकेश अंबानी ने बेच दिया अपना सुपर लग्जरी घर
New Delhi,UPDATED: Aug 11, 2023 14:12 IST
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी ने मैनहट्टन स्थित अपने अपार्टमेंट को बेच दिया है। न्यूयार्क के सुपीरियर इंक नाम की बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर उनका 2 BHK फ्लैट था, जिसे उन्होंने बेच दिया है। अब इस घर की कीमत भी जान लेते हैं। न्यूयॉर्क स्थित मैनहट्टन की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को उन्होंने 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 74.53 करोड़ रुपये में बेच दिया है। ऐसे में इस कीमत को लेकर भी सोशल मीडिया पर चल रहा है कि मुकेश अंबानी ने ये फ्लैट सस्ते में बेच दिया है।
