scorecardresearch

Results Season: IRCTC के शानदार नतीजे, अच्छे नतीजों के बावजूद शेयर फ्लैट

मौजूदा वक्त में शेयर लगभग 675 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा नेगेटिव रिटर्न है। वहीं 6 महीने में करीब 8 प्रतिशत रिटर्न दे रहा है। वहीं एक साल में इस स्टॉक ने माइनस 11 प्रतिशत नेगेटिव रिटर्न दिए हैं।

Advertisement
IRCTC ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 294 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया
IRCTC ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 294 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया

रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में मोनोपॉली रखने वाली सरकारी कंपनी IRCTC की आम आदमी में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। सोचिए रेलवे की तीर्थ यात्राओं के मैनेजमेंट से  IRCTC ने 119% अपनी कमाई को बढ़ाया है। ऐसे ही कई दिलचस्प जानकारियां शामिल हैं IRCTC के नंबर्स में। जो कंपनी ने सिर्फ तीन महीने यानि क्वार्टर रिजल्ट्स के आधार पर जबरदस्त प्रॉफिट कमाया है। इतना ही नहीं इससे निवेशकों को भी अच्छा खासा फायदा पहुंचा है। जी हां, कंपनी अपने शेयर होल्डर्स को हर शेयर पर 125% का मुनाफा दे रही है। तो चलिए समझते हैं IRCTC की कमाई के हर पहलू के बारे में? IRCTC की फुल फॉर्म है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन, ये  रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में मोनोपॉली रखती है। वहीं काफी कम कमीशन पर फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए भी ये काफी पॉपुलर है। इतना ही नहीं,  IRCTC देशभर में अलग-अलग टूर पैकेज ऑफर करती है। यानि कई सेगमेंट से कमाई होती है।

advertisement

Also Read: IRCTC के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित

IRCTC ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही यानि दूसरे क्वार्टर में 294 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है। ये पिछले साल इसी तिमाही में हुए 226 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से करीब 30% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का टोटल रिवेन्यू 23.5% बढ़कर 995 करोड़ रुपए रहा है। ये पिछले साल इसी क्वार्टर में ये 805 करोड़ रुपए था। कंपनी का एबिटडा सितंबर तिमाही में 366.5 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 304.9 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह इसमें 20.2 फीसदी की ग्रोथ आई है। IRCTC के बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड देने का भी एलान किया है। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। बोर्ड ने डिविडेंड के भुगतान के लिए 17 नवंबर 2023 रिकॉर्ड डेट तय की है। IRCTC राज्य सरकारों और भारतीय रेलवे की तीर्थ यात्राओं का भी मैनेजमेंट करती है। इससे IRCTC की कमाई 119% बढ़ी है। दूसरे क्वार्टर के दौरान ये 64 करोड़ 84 लाख रुपए रहा है, जो पिछले साल दूसरे क्वार्टर में 29 करोड़ 62 लाख रुपए रहा था।

​  IRCTC राज्य सरकारों और भारतीय रेलवे की तीर्थ यात्राओं का भी मैनेजमेंट करती है  ​
​ IRCTC राज्य सरकारों और भारतीय रेलवे की तीर्थ यात्राओं का भी मैनेजमेंट करती है ​

मौजूदा वक्त में शेयर 675 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक महीने में स्टॉक ने साढ़े तीन प्रतिशत से ज्यादा नेगेटिव रिटर्न है। वहीं 6 महीने में करीब 8% रिटर्न दे रहा है। वहीं एक साल में इस स्टॉक ने माइनस 11% नेगेटिव रिटर्न दिए हैं।  इस शेयर का 52 वीक हाई 775 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 557 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 54,468 करोड़ रुपये है। अब देखना होगा कि इस क्वार्टर रिजल्ट्स का असर आने वाले दिनों में स्टॉक पर क्या रहता है।

IRCTC के शेयर
IRCTC के शेयर