
कम नहीं हो रही है Byju’s की मुश्किल, डील रिन्यू नहीं करेंगे Shahrukh Khan ! छंटनी और इस्तीफों के बीच मुश्किल में Byju’s
ताजा विवादों के चलते सुपरस्टार शाहरुख खान भी बायजू के साथ जारी नहीं रखेंगे। शाहरुख खान बायजू का चेहरा हैं और सभी विज्ञापनों और प्रमोशन में वह दिखाई देते हैं। इस बीच शाहरुख खान एडटेक फर्म के साथ जारी रखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बायजू ने साल 2017 में लगभग 4 करोड़ रुपये की एनुअल फीस पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को साइन किया था और तब से वह एडटेक प्लेटफॉर्म का सबसे चर्चित चेहरा रहे हैं।

लगातार छंटनी, बोर्ड मेंबर्स के इस्तीफों और ईडी की जांच के बीच एडटेक प्लेटफॉर्म Byju’s को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। कहा जा रहा है कि ताजा विवादों के चलते सुपरस्टार Shahrukh Khan भी बायजू के साथ जारी नहीं रखेंगे। शाहरुख खान बायजू का चेहरा हैं और सभी विज्ञापनों और प्रमोशन में वह दिखाई देते हैं। धन जुटाने के लिए संघर्ष करने के बाद बायजू लागत में कटौती कर रहा है, जिसके चलते बीते कई महीनों में चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों की भारी छंटनी की गई है।
Also Read: Twitter को टक्कर देने के लिए तैयार है Meta का 'Thread'
इस बीच शाहरुख खान एडटेक फर्म के साथ जारी रखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। बायजू ने साल 2017 में लगभग 4 करोड़ रुपये की एनुअल फीस पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को साइन किया था और तब से वह एडटेक प्लेटफॉर्म का सबसे चर्चित चेहरा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान के साथ बायजू के संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, इस साल अप्रैल में मध्य प्रदेश में एक जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बायजू और अभिनेता पर शिक्षण मानकों को पूरा नहीं करने और झूठे विज्ञापनों के लिए 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। बायजू के साथ जुड़ाव जारी रखने के लिए अभिनेता से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों द्वारा बार-बार सवाल उठाए गए हैं। वहीं, 2021 में बायजू ने शाहरुख के बेटे आर्यन से जुड़े विवाद के दौरान विज्ञापन रोक दिए थे। इंडस्ट्री पर नजर रखने वालों का कहना है कि मशहूर हस्तियां स्वाभाविक रूप से विवादों का सामना करने वाले ब्रांड्स या कंपनियों से दूरी बना लेती हैं।

