scorecardresearch
Advertisement

गोल्ड, सिल्वर सहित अन्य कमोडिटी में क्यों हो रही है गिरावट- एक्सपर्ट ने बताया कारण

बिजनेस टुडे बाज़ार के इस विशेष इंटरव्यू में, एसएमसी ग्लोबल की कमोडिटी एक्सपर्ट वंदना भारती ने कमोडिटी बाजार में हालिया गिरावट के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती, ईरान-अमेरिका तनाव और चीन द्वारा डेरिवेटिव ट्रेड को हतोत्साहित करना मुख्य कारण हैं। चांदी और सोने के निवेशकों के लिए उन्होंने ईटीएफ में एसआईपी के जरिए निवेश करने की सलाह दी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक बताते हुए उन्होंने $65-$62 के स्तर को मजबूत सपोर्ट माना। एग्री कमोडिटीज पर मानसून के प्रभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने चेताया कि चावल की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जबकि मसालों के निर्यात में तेजी की उम्मीद है।