scorecardresearch
Advertisement

Most Powerful Women: मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ा भारत, फिर ग्लोबल मार्केट में कहां रह गई कमी?

भारत मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब दुनिया के लिए भी उत्पाद बना रहा है। लेकिन ग्लोबल मार्केट में मुकाबला करने के लिए अभी किन चुनौतियों को दूर करना जरूरी है? Data Patterns की रंगराजू ने बताया कि भारत में तकनीकी कौशल या संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि लंबे समय तक डिजाइन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर पर्याप्त फोकस नहीं रहा। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि मैन्युफैक्चरिंग के साथ डिजाइन पर भी ध्यान देना जरूरी है। आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में बदलाव से नए अवसर खुले हैं। जानिए भारत की अगली चुनौती क्या है।