scorecardresearch
Advertisement

Gold-Silver Price: किस लेवल पर खरीदें सोना? साल के अंत तक 5 लाख रुपये के करीब पहुंच सकती है चांदी

सोने और चांदी में हाल की गिरावट से निवेशक परेशान हैं, लेकिन लंबी अवधि के लिए तस्वीर अब भी मजबूत मानी जा रही है। SS Wealth Street की संस्थापक सुगंधा सचदेवा का कहना है कि सोने में ₹1,35,000 और ₹1,27,000 के स्तर पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी की जा सकती है। उनके मुताबिक, फिलहाल डॉलर की मजबूती से दबाव है, लेकिन केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और मजबूत मांग आगे चलकर कीमतों को सहारा दे सकती है। वहीं, चांदी में निकट अवधि में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और AI सेक्टर की बढ़ती मांग लंबी अवधि में चांदी के लिए सकारात्मक संकेत देती है।