scorecardresearch

नवी मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शिफ्ट करने पर क्यों नाराज हैं एयरलाइंस? जानें पूरा विवाद

मुंबई एयरपोर्ट के T1 रीडेवलपमेंट से पहले इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर एयरलाइंस और Adani Airport Holdings के बीच विवाद सामने आया है। करीब 33% इंटरनेशनल स्लॉट्स अस्थायी रूप से बंद होने हैं और एयरलाइंस को Navi Mumbai Airport शिफ्ट होने का विकल्प दिया गया है। एयरलाइंस ने विंटर शेड्यूल से लेकर ज्यादा UDF और ऑपरेशनल सुविधाओं तक कई चिंताएं जताई हैं।

Advertisement
मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शिफ्ट करने को लेकर विवाद
मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शिफ्ट करने को लेकर विवाद

In Short

  • T2 के 33% इंटरनेशनल स्लॉट्स अस्थायी रूप से बंद होंगे।
  • एयरलाइंस ने विंटर शेड्यूल और ऑपरेशनल दिक्कतों पर चिंता जताई।
  • - Navi Mumbai Airport का UDF मुंबई एयरपोर्ट से करीब 3.5 गुना है।

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 यानी T1 के रीडेवलपमेंट को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर Adani Airport Holdings Limited के बीच विवाद खड़ा हो गया है। मामला मुंबई एयरपोर्ट से करीब 33% इंटरनेशनल स्लॉट्स को Navi Mumbai Airport शिफ्ट करने से जुड़ा है। एयरलाइंस का कहना है कि इससे पहले से तय विंटर शेड्यूल और यात्रियों पर असर पड़ सकता है।

advertisement

Adani Airport ने एयरलाइंस को 6 अक्टूबर तक यह बताने को कहा है कि वे मुंबई एयरपोर्ट के कौन से ऑपरेशनल स्लॉट बंद करके Navi Mumbai Airport शिफ्ट करना चाहती हैं। मुंबई एयरपोर्ट के T1 का रीडेवलपमेंट जनवरी 2027 से शुरू होना है।

265 इंटरनेशनल स्लॉट्स पर असर

मुंबई एयरपोर्ट के T2 पर अभी हर हफ्ते 770 इंटरनेशनल डिपार्चर स्लॉट्स उपलब्ध हैं। इनमें से करीब 265 यानी 33% स्लॉट्स 25 अक्टूबर से अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।

सबसे ज्यादा असर IndiGo पर पड़ेगा, जिसके 74 साप्ताहिक स्लॉट कम होंगे। Air India के 33, Akasa Air के 11 और Air India Express के 7 स्लॉट कम होंगे। Etihad Airways और Emirates जैसी इंटरनेशनल एयरलाइंस के भी 10-10 साप्ताहिक स्लॉट कम होंगे।

एयरलाइंस क्यों विरोध कर रही हैं?

एयरलाइंस का कहना है कि यह फैसला पर्याप्त बातचीत के बिना लिया गया है। उनका कहना है कि विंटर शेड्यूल के लिए स्लॉट पहले ही तय हो चुके हैं और यात्रियों की बुकिंग भी हो सकती है। विंटर शेड्यूल अक्टूबर 2026 के आखिर से मार्च 2027 के आखिर तक चलेगा।

International Air Transport Association यानी IATA ने भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर ऑपरेशन को जबरन Navi Mumbai Airport शिफ्ट करने का विरोध किया है।

IATA ने ग्राउंड हैंडलिंग, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस की मंजूरी, कैटरिंग, कार्गो सुविधाओं, क्रू के रहने की व्यवस्था और कनेक्टिविटी को लेकर चिंता जताई है।

इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स कंपनी Challenge Group ने मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए मुंबई ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है। वहीं Air France-KLM का कहना है कि दोनों एयरपोर्ट के बीच लंबी दूरी की उड़ानों को बांटने से उसके ऑपरेशन पर असर पड़ेगा।

Navi Mumbai Airport पर UDF कितना?

Navi Mumbai Airport पर User Development Fee यानी UDF मुंबई एयरपोर्ट के मुकाबले करीब 3.5 गुना है। Adani Airport का कहना है कि इस अंतर की भरपाई के लिए इंटरनेशनल यात्रियों को कैश वाउचर देने की योजना है।

Navi Mumbai Airport से जाने वाले घरेलू यात्री को ₹620 और इंटरनेशनल यात्री को ₹1,225 UDF देना होगा। वहीं आने वाले घरेलू यात्री के लिए UDF ₹270 और इंटरनेशनल यात्री के लिए ₹525 है। अप्रैल 2027 से इसमें 6% तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।

advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों के लिए डिपार्चर UDF ₹175 और अराइवल UDF ₹75 है। इंटरनेशनल डिपार्चर पर बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए ₹695 और इकोनॉमी क्लास के लिए ₹615 UDF है।

Adani Airport ने क्या कहा?

मुंबई एयरपोर्ट से सालाना करीब 5.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं। इनमें से करीब 50 लाख, यानी लगभग 9% यात्रियों से जुड़े ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद होंगे। AAHL का कहना है कि एयरलाइंस को अपनी इच्छा के मुताबिक ऑपरेशन अस्थायी रूप से Navi Mumbai International Airport शिफ्ट करने का विकल्प दिया गया है।

T1 का रीडेवलपमेंट जनवरी 2027 से शुरू होगा। इसके बाद इसकी सालाना क्षमता मौजूदा 1.5 करोड़ यात्रियों से 33% बढ़कर 2 करोड़ हो जाएगी।

Adani Airport Holdings Limited के CEO अरुण बंसल के मुताबिक T1 को लेकर एयरलाइंस के साथ 2020 से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है और काम में और देरी से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित हो सकती है।

advertisement

कंपनी का कहना है कि Navi Mumbai International Airport आधुनिक और पूरी तरह तैयार एयरपोर्ट है और मुंबई एयरपोर्ट से आने वाले अतिरिक्त यात्रियों को संभालने के लिए इसके पास जरूरी क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है।