scorecardresearch

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ द्विपक्षीय बैठकें, रक्षा से निवेश तक कई मुद्दों पर चर्चा

BRICS Summit 2026 से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया मलेशिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में रक्षा सहयोग निवेश माइनिंग सेमीकंडक्टर और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही भारत के इन देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

In Short

  • इथियोपिया के साथ रक्षा सहयोग और भारतीय माइनिंग कंपनियों में निवेश पर चर्चा हुई।
  • मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर और रक्षा सहयोग के अवसरों पर बातचीत हुई।
  • वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सौदे और रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा हुई।

BRICS शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी के साथ कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

advertisement

दोनों देशों ने मजबूत रक्षा सहयोग में रुचि दिखाई। बैठक में ज्वाइंट पर्सनल ट्रेनिंग के साथ भारत से रक्षा खरीद पर भी चर्चा हुई। इथियोपिया ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया। खास तौर पर उसने भारतीय खनन कंपनियों के लिए रुचि दिखाई।

दिसंबर 2025 की यात्रा के बाद हुई बैठक

प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री की यह बैठक दिसंबर 2025 में पीएम मोदी की अदीस अबाबा की ऐतिहासिक यात्रा के बाद हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों ने मल्टीलेटरल फोरम पर करीबी सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मोदी-जिनपिंग मुलाकात से पहले चीन का बड़ा बयान, कहा- दोस्तों की तरह संभालें मतभेद

पीएम मोदी ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इथियोपिया की मौजूदगी ने ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद की।

मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारत के साथ मजबूत रक्षा सहयोग में रुचि जताई। रक्षा क्षेत्र में ज्वाइंट पर्सनल ट्रेनिंग और भारत से रक्षा खरीद पर भी बातचीत हुई।

इसके अलावा मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर के अवसरों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया।

वियतनाम के PM से भी मिले मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और वियतनाम के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को बढ़ावा मिलने की संभावना है। इस ऑर्डर के साथ वियतनाम ब्रह्मोस खरीदने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का तीसरा देश बन जाएगा।

BRICS में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत

पीएम मोदी ने वियतनाम की BRICS में पार्टनर कंट्री के तौर पर भागीदारी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने आपसी महत्व के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

advertisement

मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति टो लाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया गया था।