scorecardresearch

Amazon करेगी भारत में रिकॉर्ड निवेश! 48 अरब डॉलर से AI, क्लाउड और ई-कॉमर्स कारोबार को मिलेगी नई उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने भारत के लिए बड़ा निवेश प्लान पेश किया है। कंपनी AI, क्लाउड, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। इस फैसले से रोजगार, छोटे कारोबार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्या असर पड़ेगा, जानिए पूरी खबर।

Advertisement
Andy Jassy (L), PM Modi (R)

अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कंपनी ने भारत में 2026 से 2030 के बीच 48 अरब डॉलर निवेश करने की अपनी योजना का ऐलान किया। इसके साथ ही 2010 से 2030 के बीच भारत में अमेजन का कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा।

advertisement

AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

एंडी जेसी ने भारत के प्रति अमेजन की लॉन्ग टर्म कमीटमेंट को दोहराते हुए बताया कि कंपनी 2030 तक देश में AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश करेगी।

इससे 2026 से 2030 के दौरान AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में कंपनी का कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक पहुंच जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे वह भारत में AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के सबसे बड़े वैश्विक निवेशकों में शामिल होगी।

ई-कॉमर्स नेटवर्क का भी होगा विस्तार

अमेजन ने कहा कि वह अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कारोबार को मजबूत करने के लिए ऑपरेशंस नेटवर्क में भी निवेश जारी रखेगी। कंपनी इस साल 20 से अधिक नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से ज्यादा नए लास्ट माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य खासतौर पर टियर-3 और टियर-4 शहरों में ग्राहकों तक तेज और भरोसेमंद डिलीवरी पहुंचाना है।

रोजगार, निर्यात और AI स्किलिंग पर फोकस

कंपनी ने 'सम्मान' नाम से एक नया कार्यक्रम भी शुरू करने की घोषणा की है, जो ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स नेटवर्क से जुड़े हजारों डिलीवरी एसोसिएट्स के कल्याण पर केंद्रित होगा।

अमेजन ने 2030 तक 38 लाख नौकरियों को समर्थन देने, ई-कॉमर्स निर्यात को 80 अरब डॉलर तक पहुंचाने, 1.5 करोड़ छोटे कारोबारों को AI का लाभ उपलब्ध कराने और 40 लाख सरकारी स्कूलों के छात्रों को AI शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है।