scorecardresearch

₹6 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Tesla Model Y! टेस्ला ने लॉन्च किया ओनरशिप प्रोग्राम

Tesla India के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का मकसद भारतीय ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आर्थिक रूप से अधिक आकर्षक बनाना है। उनके मुताबिक, यह योजना ग्राहकों को प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन तक आसान पहुंच देने के लिए तैयार की गई है।

Advertisement
Tesla Model Y
Tesla Model Y

In Short

  • सिर्फ ₹6 लाख डाउन पेमेंट देकर Tesla Model Y घर ले जा सकते हैं, EMI ₹39,990 से शुरू।
  • कंपनी का दावा है कि EV होने के कारण हर महीने ₹15,000-₹20,000 तक के खर्च में कमी आ सकती है।
  • रिमोट डायग्नोस्टिक्स और मोबाइल सर्विस टीम के जरिए देशभर के ग्राहकों को सहायता मिलेगी।

Tesla Model Y: भारत में Tesla कार खरीदने का सपना अब पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है। कंपनी ने ‘Ease of Ownership’ प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहक सिर्फ ₹6 लाख की डाउन पेमेंट देकर Tesla Model Y घर ले जा सकते हैं। इसके बाद करीब ₹39,990 की मंथली किस्त देनी होगी।

advertisement

Tesla India के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का मकसद भारतीय ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आर्थिक रूप से अधिक आकर्षक बनाना है। उनके मुताबिक, यह योजना ग्राहकों को प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन तक आसान पहुंच देने के लिए तैयार की गई है।

पेट्रोल और मेंटेनेंस की बचत पर जोर

टेस्ला का दावा है कि Model Y की रियल ओनरशिप लागत पारंपरिक पेट्रोल कारों की तुलना में काफी कम हो सकती है। अग्रवाल के अनुसार, एक सामान्य कार मालिक हर महीने पेट्रोल और रखरखाव पर ₹15,000 से ₹20,000 तक खर्च करता है।

उन्होंने कहा कि ई-लीज मॉडल अपनाने पर यह खर्च काफी हद तक बच सकता है। कंपनी का तर्क है कि यदि ग्राहक पेट्रोल और मेंटेनेंस पर होने वाली बचत को ध्यान में रखें, तो Tesla Model Y चलाने की प्रभावी लागत काफी कम महसूस होगी।

अग्रवाल ने Model Y को दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे सुरक्षित कारों में से एक बताते हुए कहा कि ग्राहकों को एक मजबूत वैल्यू प्रपोजिशन देने की कोशिश की जा रही है।

Tesla अपनी तकनीक आधारित सर्विस सिस्टम को भी बड़ा आकर्षण मान रही है। कंपनी के मुताबिक, उसकी कारों के लिए पारंपरिक ऑटो कंपनियों की तरह हर छह महीने या 10,000 किलोमीटर पर सर्विस कराने की अनिवार्यता नहीं है।

अग्रवाल ने कहा कि Tesla वाहनों को बहुत कम रखरखाव की जरूरत पड़ती है और अधिकांश तकनीकी समस्याओं का समाधान रिमोट डायग्नोस्टिक्स के जरिए किया जा सकता है। यानी कई मामलों में ग्राहकों को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत ही नहीं होगी।

देशभर के ग्राहकों को साधने की तैयारी

कंपनी ने 24x7 मोबाइल सर्विस सपोर्ट और कस्टमर केयर सहायता की भी व्यवस्था की है। Tesla का कहना है कि जिन समस्याओं का समाधान दूर से संभव नहीं होगा, उनके लिए मोबाइल सर्विस टीम मदद करेगी।

कंपनी का मानना है कि इस मॉडल की मदद से देश के किसी भी हिस्से के ग्राहक Tesla वाहन खरीद सकते हैं, भले ही उनके शहर में अभी सर्विस सेंटर या एक्सपीरियंस सेंटर मौजूद न हो। यह पहल भारत में Tesla की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी ने हाल ही में हैदराबाद में नया एक्सपीरियंस सेंटर भी शुरू किया है।

advertisement