
Suzuki Hayabusa 2026 भारत में लॉन्च! लुक से लेकर फीचर्स तक हुए कई बदलाव, चेक करें प्राइस
स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए सुजुकी ने बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी पॉपुलर हायाबुसा का नया मॉडल और स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस बार बाइक के लुक से लेकर कई फीचर्स में बदलाव हुए हैं। आखिर कितनी है इसकी कीमत और क्या कुछ नया मिलेगा?

In Short
- सुजुकी ने भारत में नई हायाबुसा 2026 के साथ इसका स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है।
- नई हायाबुसा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये रखी गई है।
- बाइक में 1340 सीसी इंजन के साथ नई बैटरी और अपडेटेड राइडिंग फीचर्स मिलते हैं।
स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सुपरबाइक हायाबुसा का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई Suzuki Hayabusa 2026 के साथ इसका स्पेशल एडिशन भी पेश किया है। इस बाइक में 1340 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने नए कलर ऑप्शन और कई फीचर्स में भी बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं नई हायाबुसा की कीमत और खासियत।
कितनी है नई Suzuki Hayabusa की कीमत?
सुजुकी ने अपडेटेड हायाबुसा 2026 को 18.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, इसके स्पेशल एडिशन की कीमत 19.90 लाख रुपये रखी गई है। ये दोनों कीमतें नई दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
स्पेशल एडिशन खरीदने के लिए ग्राहकों को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 91 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। दोनों वेरिएंट सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की डीलरशिप पर उपलब्ध हैं।
नए कलर और खास डिजाइन के साथ आई बाइक
कंपनी ने नई हायाबुसा के लुक में भी बदलाव किए हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट को तीन नए कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। वहीं, स्पेशल एडिशन एक्सक्लूसिव पर्ल विगोर ब्लू कलर में मिलेगा।
स्पेशल एडिशन में खास डीकैल यानी प्रीमियम स्टिकर्स और अलग फिनिश वाले व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और खास ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है।

बैटरी और क्रूज कंट्रोल में क्या बदला?
नई हायाबुसा में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कुछ तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं। कंपनी ने इसमें नई लिथियम आयन बैटरी दी है, जो पहले के मुकाबले हल्की और ज्यादा कॉम्पैक्ट बताई गई है। यह बैटरी ज्यादा स्थिर वोल्टेज देने के लिए तैयार की गई है।
इसके अलावा लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सलेक्टर को भी अपडेट किया गया है। बाइक का स्मार्ट क्रूज कंट्रोल सिस्टम अब गियर बदलते समय भी एक्टिव रहेगा।
कितना दमदार है Suzuki Hayabusa का इंजन?
नई सुजुकी हायाबुसा में 1340 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर DOHC इंजन दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट 266 किलोग्राम है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा कॉर्नरिंग ABS, लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बाइक में हिल होल्ड और हिल डेसेंट कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। इस तरह सुजुकी ने नई हायाबुसा में डिजाइन के साथ बैटरी और राइडिंग से जुड़े फीचर्स को भी अपडेट किया है।

