scorecardresearch

Range Rover GT: लग्जरी भी, रफ्तार भी और ऑफ-रोडिंग भी! नई कार की टेस्टिंग में सामने आईं ये खूबियां

रेंज रोवर ने अपनी नई जीटी की टेस्टिंग का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार को बेल्जियम के ब्रसेल्स से जर्मनी के मशहूर नूरबर्गरिंग ट्रैक तक चलाकर परखा गया। कंपनी इसे ऐसी ग्रैंड टूरर बनाना चाहती है, जो लंबी यात्राओं में आरामदायक हो और मुश्किल रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन करे। जानिए नई कार के डिजाइन, हैंडलिंग और ऑफ-रोडिंग से जुड़ी खास बातें।

Advertisement
Range Rover GT (Courtesy: Range Rover)
Range Rover GT (Photo: Range Rover)

In Short

  • रेंज रोवर ने नई जीटी की फाइनल साइन-ऑफ टेस्टिंग जर्मनी के नूरबर्गरिंग रेस ट्रैक पर की।
  • कार में लंबी दूरी के आरामदायक सफर, शांत केबिन और बेहतर हैंडलिंग पर खास ध्यान दिया गया है।
  • कंपनी के मुताबिक, नई जीटी में रेंज रोवर का अब तक का सबसे कम सेंटर ऑफ ग्रैविटी और सबसे एयरोडायनामिक डिजाइन मिलेगा।

ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी रेंज रोवर अपनी नई ग्रैंड टूरर कार को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल Range Rover UK पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नई रेंज रोवर जीटी (Range Rover GT) की फाइनल साइन-ऑफ टेस्ट ड्राइव दिखाई गई है।

advertisement
Courtesy: Range Rover

इस कार को जर्मनी के मशहूर नूरबर्गरिंग रेस ट्रैक पर परखा गया। कंपनी का मकसद ऐसी कार तैयार करना है, जो लंबी यात्राओं में आरामदायक होने के साथ तेज रफ्तार और मुश्किल रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन करे।

Courtesy: Range Rover

ब्रसेल्स से जर्मनी तक हुई टेस्टिंग

वीडियो में रेंज रोवर की इंजीनियरिंग टीम बेल्जियम के ब्रसेल्स से जर्मनी तक सफर करती दिखाई देती है। इस दौरान कार को अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलाकर परखा गया। कंपनी के मुताबिक, नई जीटी को एक ग्रैंड टूरर के रूप में तैयार किया जा रहा है। यानी ऐसी कार जिसमें लंबी दूरी तय करते समय यात्रियों को आराम मिले और ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल का अनुभव हो।

Courtesy: Range Rover

इंजीनियरों ने कार के केबिन को शांत रखने और मुश्किल मोड़ों पर भी स्थिरता बनाए रखने पर खास ध्यान दिया है।

शहर की खराब सड़कों पर भी मिलेगा आराम

Courtesy: Range Rover

रेंज रोवर जीटी को तैयार करते समय सस्पेंशन पर खास काम किया गया है। कंपनी चाहती है कि कार शहर में स्पीड ब्रेकर और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आरामदायक रहे, लेकिन घुमावदार सड़कों पर चलाते समय ड्राइवर को मजेदार अनुभव भी दे।

वीडियो में इंजीनियरों ने इसी संतुलन को कार की सबसे अहम खूबियों में से एक बताया है। भारतीय ग्राहकों के लिहाज से भी यह खास हो सकता है, क्योंकि यहां शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक अलग-अलग परिस्थितियों में गाड़ी चलानी पड़ती है।

ऑफ-रोडिंग में भी नहीं होगी पीछे?

Courtesy: Range Rover

नई रेंज रोवर जीटी दिखने में पारंपरिक एसयूवी से अलग हो सकती है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इसमें रेंज रोवर की दमदार ऑफ-रोड क्षमता बरकरार रखी गई है।

इसमें अब तक की किसी भी रेंज रोवर के मुकाबले सबसे कम सेंटर ऑफ ग्रैविटी दिया गया है। इसका मतलब है कि कार का वजन अपेक्षाकृत नीचे केंद्रित है, जिससे मोड़ों पर स्थिरता और हैंडलिंग बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

advertisement

कम हवा का शोर और बेहतर रेंज

कंपनी के मुताबिक, यह अब तक की सबसे एयरोडायनामिक रेंज रोवर है। इसका डिजाइन हवा के प्रतिरोध को कम करने के लिए तैयार किया गया है। इससे तेज रफ्तार पर केबिन में हवा का शोर कम करने और कार की रेंज बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

हालांकि, शेयर किए गए वीडियो विवरण में कार की कीमत, बैटरी, पावर, आधिकारिक रेंज और भारत में लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल कंपनी का ध्यान इसकी ड्राइविंग और आराम से जुड़ी खूबियों को अंतिम रूप देने पर है।