इस फेस्टिव सीजन Maruti Suzuki की कार खरीदने का है प्लान? अक्टूबर में इन 13 मॉडल्स पर मिल रही बंपर छूट
त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने वालों के लिए Maruti Suzuki शानदार ऑफर्स लेकर आई है। अक्टूबर 2026 में कंपनी की कई कारों पर 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Victoris से लेकर Swift और Wagon R तक, जानिए किस कार पर कितनी छूट है और किन शर्तों पर मिलेगा फायदा।

In Short
- Maruti Suzuki की कारों पर अक्टूबर में 1.65 लाख रुपये तक की छूट।
- Victoris और Grand Vitara पर मिल रहे सबसे ज्यादा फेस्टिव ऑफर्स।
- Swift, Wagon R और Alto K10 समेत कई कारों पर डिस्काउंट।
त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अक्टूबर 2026 में अपनी कई कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के Arena और Nexa डीलरशिप पर अलग-अलग मॉडल्स पर 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें Swift, Wagon R, Alto K10, Grand Vitara और Victoris जैसी कारें शामिल हैं।
Victoris और Grand Vitara पर सबसे ज्यादा छूट
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Suzuki Victoris पर सबसे ज्यादा 1.65 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। यह ऑफर इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख और CNG वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक के फायदे हैं।
Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख रुपये के बीच है।
Grand Vitara पर भी 1.36 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर 1.20 लाख और कुछ CNG वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर हैं।
Swift और Wagon R पर भी बंपर ऑफर
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक कारों पर भी अच्छी छूट मिल रही है। Swift Blitz Edition के पेट्रोल वेरिएंट पर 71,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
Wagon R Waltz Edition पर 67,000 रुपये और Celerio के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स पर 67,500 रुपये तक के फायदे हैं। वहीं, Alto K10 पर 57,500 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है।
इन कारों पर भी मिल रहा डिस्काउंट
मारुति की Nexa रेंज में Invicto पर 95,000 रुपये और XL6 पर 61,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
इसके अलावा Jimny पर 35,000 रुपये, e Vitara पर 30,000 रुपये और Fronx के चुनिंदा टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर 27,100 रुपये तक के फायदे हैं।
वहीं, S-Presso और Eeco पर 37,500 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं।
कार खरीदने से पहले ध्यान दें ये बात
इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हो सकते हैं।
जरूरी नहीं कि पूरी छूट सीधे कार की कीमत से घटे। ऑफर मॉडल, वेरिएंट और ग्राहक की पात्रता के हिसाब से अलग हो सकते हैं।
इसलिए कार बुक करने से पहले नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप पर फाइनल डिस्काउंट, उपलब्ध वेरिएंट और ऑन-रोड कीमत जरूर पता कर लें।

