scorecardresearch

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! दिसंबर में लगेगा India Bike Week का मेला, नई बाइक्स से लेकर टिकट तक जानें सबकुछ

बाइक और एडवेंचर के शौकीनों के लिए दिसंबर में एक बड़ा फेस्टिवल होने जा रहा है। India Bike Week 2026 में नई मोटरसाइकिलों की एंट्री, रोमांचक रेसिंग और जबरदस्त स्टंट देखने को मिलेंगे। इस बार आयोजन स्थल भी पहले से 50% बड़ा होगा। जानिए दो दिन के इस फेस्टिवल में क्या खास रहेगा, कौन-सी नई बाइक्स आएंगी और टिकट पर कितना खर्च होगा।

Advertisement
India Bike Week 2026 में नई बाइक्स, रेसिंग और स्टंट शो का रोमांच। (AI Generated Image)
India Bike Week 2026 में नई बाइक्स, रेसिंग और स्टंट शो का रोमांच। (AI Generated Image)

In Short

  • 4 और 5 दिसंबर 2026 को महाराष्ट्र के पंचगनी में India Bike Week का 13वां एडिशन आयोजित होगा।
  • Italjet भारत में Dragster 300 और Dragster 459 पेश करेगा, जबकि रेसिंग मुकाबलों में ₹12 लाख तक की प्राइज मनी होगी।
  • फेस्टिवल में चार रेसिंग ट्रैक, कस्टम Harley-Davidson बाइक्स, लाइव म्यूजिक और ₹2,199 से शुरू होने वाले टिकट मिलेंगे।

बाइक चलाने और नई मोटरसाइकिलों का शौक रखने वालों के लिए दिसंबर में एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े मोटरसाइकिल फेस्टिवल में शामिल India Bike Week (IBW) 2026 इस बार पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर आयोजित होगा। यहां नई बाइक्स की लॉन्चिंग, कस्टम मोटरसाइकिल, रेसिंग, स्टंट शो और लाइव म्यूजिक का मजा मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह फेस्टिवल कब और कहां होगा और इसमें एंट्री के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे।

advertisement

Dragster 300

कब और कहां होगा India Bike Week 2026?

India Bike Week का 13वां एडिशन 4 और 5 दिसंबर 2026 को महाराष्ट्र के पंचगनी में आयोजित किया जाएगा।

इस बार फेस्टिवल का आयोजन स्थल पिछले साल के मुकाबले 50% बड़ा होगा। यानी बाइक लवर्स को ज्यादा एक्टिविटीज और नए अनुभव मिलेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में मोटरसाइकिल कंपनियां, राइडर्स और बाइकिंग के शौकीन लोग शामिल होंगे।

इन नई बाइक्स की होगी एंट्री

India Bike Week 2026 में कई नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे।

इटली का टू-व्हीलर ब्रांड Italjet भारत में अपनी एंट्री करेगा। कंपनी इस इवेंट में Dragster 300 और Dragster 459 को पेश करेगी।

इसके अलावा Aerostar Helmets अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाएगी। वहीं SMK Helmets, India Bike Week के साथ मिलकर तैयार किया गया स्पेशल एडिशन हेलमेट पेश करेगी।

चार रेसिंग ट्रैक, ₹12 लाख तक के इनाम

इस बार फेस्टिवल में चार खास रेसिंग ट्रैक और दो एक्सपीरियंस ट्रेल्स बनाए जाएंगे।

इन मुकाबलों में कुल मिलाकर ₹12 लाख तक की प्राइज मनी रखी गई है। रेसिंग इवेंट्स में Hill Climb, Dirt Dash और Harley-Davidson Flat Track Racing शामिल होंगे।

इसके अलावा Mini Moto जोन, फ्रीस्टाइल मोटोक्रॉस, Hard Enduro और Bajaj Pulsar Underground Stunt Show भी आयोजित होंगे। बाइक चलाने के शौकीन लोग टेस्ट राइड जोन में हिस्सा लेने वाले ब्रांड्स की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग तरह के ट्रैक पर आजमा सकेंगे।

Harley-Davidson की कस्टम बाइक्स भी दिखेंगी

इस बार कस्टम मोटरसाइकिलों के लिए भी खास मुकाबला रखा गया है।

Harley-Davidson X350T

Jameson Ginger Ale X IBW Bike Build-Off में Harley-Davidson के मॉडल्स पर आधारित तीन कस्टम बाइक्स दिखाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता के विजेता को ब्रिटेन में होने वाले Adventure Bike Rider Festival में अपनी बनाई बाइक दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए यात्रा का पूरा खर्च उठाया जाएगा।

पहाड़ों में बाइक राइड और लाइव म्यूजिक

फेस्टिवल में पांच खास बाइक राइड्स आयोजित की जाएंगी, जिनमें राइडर्स सह्याद्रि की खूबसूरत सड़कों का अनुभव ले सकेंगे। इनमें प्रतापगढ़ किले तक हेरिटेज राइड और आसपास के ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले रूट शामिल हैं।

advertisement

IBW Town Takeover के तहत पंचगनी में कैंपिंग और ऑफिशियल आफ्टर-पार्टी भी आयोजित की जाएंगी।

म्यूजिक के शौकीनों के लिए Hanumankind, Midival Punditz, Karsh Kale, Kutle Khan और Sickflip जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे।

इसके अलावा Bikers Mart में 200 से ज्यादा ब्रांड्स राइडिंग गियर, एक्सेसरीज और दूसरे प्रोडक्ट्स पेश करेंगे।

कितने रुपये का मिलेगा टिकट?

India Bike Week 2026 के टिकट की कीमत अलग-अलग पास के हिसाब से तय की गई है।

  • सिंगल डे पास: ₹2,199 से शुरू

  • वीकेंड पास: ₹2,999 से शुरू

  • प्लैटिनम पास: ₹8,000

दोनों दिन फेस्टिवल के गेट दोपहर 1 बजे खुलेंगे, जबकि ऑफिशियल आफ्टर-पार्टी रात 10 बजे से शुरू होगी।

टिकट India Bike Week की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं।