
Creta, Alcazar और Creta Electric का Lounge Edition हुआ लॉन्च, 11.6 इंच स्क्रीन समेत मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Hyundai ने Creta, Alcazar और Creta Electric के नए Lounge Edition को पेश किया है। इन SUVs में कंपनी ने कई प्रीमियम अपडेट किए हैं, जो सफर के अनुभव को और खास बनाएंगे। नए एडिशन में मिलने वाले खास फीचर्स और बदलावों की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।

In Short
- Hyundai ने Creta, Alcazar और Creta Electric के Lounge Edition को नए प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया।
- तीनों SUVs में 11.6 इंच का रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम और खास इंटीरियर अपडेट दिए गए हैं।
- Alcazar Lounge Edition में पांच सीटों वाला लेआउट और Creta Electric में नए कम्फर्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर SUVs Creta, Alcazar और Creta Electric के नए Lounge Edition को पेश किया है। कंपनी ने इन नए एडिशन में रियर सीट कम्फर्ट, एंटरटेनमेंट फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर अपडेट दिए हैं। इसका मकसद यात्रियों को ज्यादा लग्जरी और आरामदायक केबिन एक्सपीरियंस देना है।
तीनों मॉडल में मिलेगा 11.6 इंच का रियर एंटरटेनमेंट सिस्टम
Hyundai Lounge Edition की सबसे बड़ी खासियत तीनों SUVs में दिया गया नया 29.46 सेमी यानी 11.6 इंच का रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम है। इसमें OTT कंटेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग, इंटरएक्टिव गेमिंग, सर्टिफाइड ऐप स्टोर और फोन मिररिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस सिस्टम को मौजूदा 8-स्पीकर Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसमें फ्रंट सेंटर स्पीकर और सबवूफर भी शामिल हैं।

इंटीरियर में भी किए गए बदलाव
Lounge Edition में खास इंटीरियर थीम दी गई है। इसमें सिल्वर कलर के इंटीरियर इंसर्ट, नया सीट डिजाइन पैटर्न, Moonwhite एंबिएंट लाइटिंग और Lounge ब्रांडिंग वाले रियर सीट हेडरेस्ट कुशन दिए गए हैं।
बाहर से भी इन SUVs को अलग लुक देने के लिए ब्लैक कलर के एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। इसमें स्किड प्लेट्स, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल्स और ORVMs को ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके अलावा नया Golden Bronze एक्सटीरियर कलर भी उपलब्ध कराया गया है।
Hyundai Creta Lounge Edition में क्या मिलेगा?
Creta Lounge Edition को King ट्रिम पर तैयार किया गया है। यह 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन के साथ iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
इसमें ब्लैक पेंटेड फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल्स, C-पिलर गार्निश और ORVMs दिए गए हैं। इसमें 18 इंच के मैट-ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। केबिन में रियर एंटरटेनमेंट सिस्टम के अलावा Lounge सीट पैटर्न, सिल्वर इंसर्ट, Moonwhite एंबिएंट लाइटिंग और हेडरेस्ट कुशन मिलते हैं।

Alcazar Lounge Edition में मिलेगा ज्यादा स्पेस
Hyundai Alcazar Lounge Edition को Signature वेरिएंट पर बनाया गया है। यह सिर्फ 1.5 लीटर U2 CRDi डीजल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा।
इस मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसका पांच सीट वाला लेआउट है। रेगुलर Alcazar के तीन रो वाले सेटअप की जगह इसमें ज्यादा रियर सीट स्पेस दिया गया है, जिससे यात्रियों को लाउंज जैसा अनुभव मिलेगा। इसमें वॉयस-इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।
Alcazar Lounge Edition में ब्लैक स्किड प्लेट्स, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल्स, ORVMs और 18 इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
Creta Electric Lounge Edition में मिलेंगे खास फीचर्स
Creta Electric Lounge Edition को Excellence Long Range वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है और इसमें होम चार्जर ऑप्शन मिलेगा।
इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर एंटरटेनमेंट सिस्टम के अलावा डैशकैम और रियर वायरलेस चार्जर भी दिया गया है। इसमें Lounge स्पेशल इंटीरियर, सिल्वर इंसर्ट, Moonwhite एंबिएंट लाइटिंग, नया सीट पैटर्न और Lounge ब्रांडिंग वाले हेडरेस्ट कुशन मिलेंगे।
इसके एक्सटीरियर में ब्लैक फिनिश वाले स्किड प्लेट्स, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल्स, C-पिलर गार्निश और ORVMs दिए गए हैं। Creta Electric Lounge Edition में 17 इंच ब्लैक एयरो अलॉय व्हील्स और Golden Bronze कलर का विकल्प भी मिलेगा।

