scorecardresearch

Hero HF Deluxe और हुई सस्ती! अब 60 हजार रुपये से भी कम में मिलेगा इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट

HF Deluxe का इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट, इसके किक-स्टार्ट वेरिएंट से भी सस्ता हो गया है। ऐसे में रोजाना ऑफिस, दुकान या छोटे-मोटे सफर के लिए बाइक खरीदने वालों के लिए यह एक किफायती ऑप्शन बन सकता है।

Advertisement
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो एचएफ डीलक्स

Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक HF Deluxe को और सस्ता कर दिया है। दिल्ली में अब इसके इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 66,782 रुपये थी। कंपनी यह कीमत सीमित समय के लिए कम की है। यह ऑफर स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध रहेगा।

advertisement

खास बात यह है कि अब HF Deluxe का इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट, इसके किक-स्टार्ट वेरिएंट से भी सस्ता हो गया है। ऐसे में रोजाना ऑफिस, दुकान या छोटे-मोटे सफर के लिए बाइक खरीदने वालों के लिए यह एक किफायती ऑप्शन बन सकता है।

नोएडा में इस बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 72,999 रुपये है। कंपनी फेस्टिव सीजन को देखते हुए यह खास कीमत दे रही है और यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक जारी रहेगा।

Hero HF Deluxe का इंजन

Hero HF Deluxe में 97.2cc का एयर-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक और सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।यह इंजन 8,000rpm पर 8bhp की पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का टॉर्क देता है।

इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक स्टार्टर दिया गया है। यानी बाइक स्टार्ट करने के लिए बार-बार किक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। रोजाना इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काफी सुविधाजनक हो सकता है।

टायर और सस्पेंशन

HF Deluxe में 18-इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। आगे 80/100-18 और पीछे भी 80/100-18 साइज का टायर मिलता है।बाइक के आगे टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और पीछे टू-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे और पीछे 130mm के ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ Hero का इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है।

बाइक का साइज

Hero HF Deluxe की लंबाई 1,965mm, चौड़ाई 720mm और ऊंचाई 1,045mm है। इसकी सीट की ऊंचाई 805mm है। HF Deluxe का इलेक्ट्रिक-स्टार्ट वेरिएंट अब अपनी पुरानी कीमत से सस्ता हो गया है। इतना ही नहीं, इसकी कीमत किक-स्टार्ट वेरिएंट से भी कम हो गई है। इससे यह बाइक एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में और ज्यादा किफायती विकल्प बन गई है।