scorecardresearch

Car Sales October 2026: दिवाली पर कारों की बंपर बिक्री! Maruti से Tata तक किसने मारी बाजी? देखें आंकड़े

दिवाली के त्योहारी सीजन में कार कंपनियों की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। अक्टूबर 2026 में Maruti Suzuki, Mahindra और Hyundai ने घरेलू बिक्री के अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, Tata Motors और Kia की बिक्री में भी शानदार बढ़ोतरी हुई। आखिर किस कंपनी ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं और किसकी बिक्री सबसे तेजी से बढ़ी? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Advertisement
त्योहारी सीजन में कारों की बंपर बिक्री, अक्टूबर में Maruti Suzuki, Mahindra और Hyundai ने बनाए नए रिकॉर्ड। (AI Generated Image)
त्योहारी सीजन में कारों की बंपर बिक्री, अक्टूबर में Maruti Suzuki, Mahindra और Hyundai ने बनाए नए रिकॉर्ड। (AI Generated Image)

In Short

  • Maruti Suzuki ने अक्टूबर में रिकॉर्ड 2,16,789 कारें बेचीं, घरेलू बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई।
  • Mahindra ने 73,338 SUV और Hyundai ने 62,799 कारों की रिकॉर्ड घरेलू बिक्री दर्ज की।
  • Tata Motors की घरेलू बिक्री 21% बढ़ी, जबकि कुल EV बिक्री में 75% का उछाल आया।

त्योहारी सीजन में भारत की ऑटो कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। अक्टूबर 2026 में Maruti Suzuki, Mahindra & Mahindra, Tata Motors और Hyundai जैसी बड़ी कंपनियों ने शानदार बिक्री दर्ज की। खास बात यह है कि Maruti Suzuki, Mahindra और Hyundai ने एक महीने में घरेलू बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए। वहीं, Tata Motors की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई। Kia India ने भी अक्टूबर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की।

advertisement

Maruti Suzuki ने बेचीं 2.16 लाख से ज्यादा कारें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 2,16,789 कारें बेचीं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है और कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री है।

दूसरी कंपनियों को सप्लाई मिलाकर Maruti की घरेलू बिक्री 2,26,248 यूनिट रही। कंपनी की SUV और दूसरी यूटिलिटी कारों की बिक्री 26% बढ़कर 97,787 यूनिट पहुंच गई। वहीं, छोटी और कॉम्पैक्ट कारों समेत पैसेंजर कारों की बिक्री 18% बढ़कर 1,00,877 यूनिट रही।

Mahindra और Hyundai ने भी बनाए रिकॉर्ड

Mahindra & Mahindra ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 73,338 SUV बेचीं। यह पिछले साल से 2% ज्यादा है और कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड है। सभी कैटेगरी मिलाकर कंपनी की कुल बिक्री 1,31,109 यूनिट रही।

कंपनी के ऑटोमोटिव बिजनेस प्रेसिडेंट वेलुसामी आर के मुताबिक, त्योहारी मांग और नए मॉडल्स की वजह से बिक्री को फायदा मिला। कंपनी की पहली CNG कार XUV 3XO ZNG को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

Hyundai Motor India ने भी अक्टूबर में रिकॉर्ड 62,799 कारों की घरेलू बिक्री की, जो पिछले साल से 16.7% ज्यादा है। Hyundai Venue की बिक्री 13,017 यूनिट रही, जो इसका अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।

Tata Motors की बिक्री 21% बढ़ी, EV की मांग में उछाल

Tata Motors Passenger Vehicles ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 73,894 कारें बेचीं। यह पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है।

कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 75% की बढ़ोतरी हुई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलाकर EV बिक्री 9,286 से बढ़कर 16,244 यूनिट पहुंच गई।

Kia India ने भी तोड़ा अपना रिकॉर्ड

Kia India ने अक्टूबर में 33,462 कारों की घरेलू बिक्री की, जो पिछले साल से 13.22% ज्यादा है। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।

Kia Seltos और Sonet बिक्री के प्रमुख मॉडल रहे। अकेले Seltos की 13,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं। कंपनी की EV बिक्री भी सितंबर के मुकाबले 31% बढ़ी।

advertisement

कुल मिलाकर अक्टूबर में त्योहारी मांग ने ऑटो कंपनियों की बिक्री को मजबूत सहारा दिया और कई कंपनियां नए रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहीं।