Karnataka में BJP की हार 2024 में क्या गुल खिलाएगी?

Karnataka के चुनाव नतीजों के बाद अब इस बात पर मंथन हो रहा है कि 2024 में क्या होगा। 2018 के राज्य चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन काफी फीका था, पार्टी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में जैसे छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में साधारण बहुमत हासिल करने में असमर्थ रही थी लेकिन इसके बाद बीजेपी ने जैसे तैस करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें बनाईं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी पॉपुलर वोट खो रही है?

Advertisement
Karnataka में BJP की हार 2024 में क्या गुल खिलाएगी
Karnataka में BJP की हार 2024 में क्या गुल खिलाएगी

By Ankur Tyagi:

Karnataka के चुनाव नतीजों के बाद अब इस बात पर मंथन हो रहा है कि 2024 में क्या होगा। 2018 के राज्य चुनावों में BJP का प्रदर्शन काफी फीका था, पार्टी कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में जैसे छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में साधारण बहुमत हासिल करने में असमर्थ रही थी लेकिन इसके बाद बीजेपी ने जैसे तैस करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें बनाईं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी पॉपुलर वोट खो रही है? 

Also Read: Karnataka में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका 

हाल ही के चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) 2023 के कर्नाटक चुनावों में 224 में से 135 सीटें जीतकर विजयी हुई, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने 2018 में 104 सीटों से 2023 में 65 सीटों पर आकर सिमट गयी। ऐसे में जानकारों को लग रहा है कि कांग्रेस फिर से 2024 में दम दिखा सकती है। 

Congress क्या फिर से 2024 में दम दिखा सकती है?

लेकिन जानकारों को लगता है कि कर्नाटक चुनावों में लोकसभा सीटों का इतना वेटेज नहीं है जिससे किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद लगाई जाए। पीएम मोदी की उच्च लोकप्रियता और राष्ट्रीय चुनाव में बीजेपी के शानदार रिकार्ड को देखते हुए अभी कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है। साथ ही शेयर बाज़ार पर भी इसका ज्यादा असर होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। भले ही कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की जीत उम्मीद से काफी बेहतर थी, लेकिन इसका बाजारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। कर्नाटक चुनावों में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आए परिणाम से महंगाई के मोर्चे पर कुछ राहत मिल सकती है। ऐसा हो सकता है कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में संभावित गिरावट हो सकती है। 

Also Read: April WPI Inflation: लगातार 11वें महीने गिरी थोक महंगाई, पहली बार निगेटिव जोन में 

Read more!
Advertisement