Mukesh, Nita Ambani ने बच्चों, पोते Prithvi, पोती Veda के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, मुकेश और नीता अंबानी अपनी पूरी फैमिली और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा लहराते हुए देखे गए। वीडियो में श्लोका और ईशा को आकाश अंबानी के बच्चों- वेदा और पृथ्वी के साथ साथ नजर आएं।

Reliance Industries Limited के चेयरमैन Mukesh Ambani और पत्नी Nita Ambani ने इस साल अपने बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी, बहू श्लोका अंबानी और पोते पृथ्वी और वेदा के साथ London के Stoke Park में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में मुकेश और नीता अंबानी Stoke Park में स्थानीय लोगों के साथ समारोह में भाग लेते हुए दिखे, जो लंदन में स्थित एक हेरिटेज प्रॉपर्टी है।
Also Read: BT BAZAAR ANALYSIS: PM ने क्यों कहा अगले साल भी आऊंगा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में, मुकेश और नीता अंबानी अपनी पूरी फैमिली और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा लहराते हुए देखे गए। वीडियो में श्लोका और ईशा को आकाश अंबानी के बच्चों- वेदा और पृथ्वी के साथ साथ नजर आएं। तो वहीं वीडियो में अंत में नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी को तिरंगा देते हुए दिख रहीं हैं। इस सेलिब्रेशन में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी शामिल थे। 2021 में, मुकेश अंबानी ने लंदन में 300 एकड़ में फैली स्टोक्स पार्क की विरासत संपत्ति का अधिग्रहण किया था। जो मुख्य लंदन से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित है। इस संपत्ति की कीमत 592 करोड़ रुपये है। अपने प्रेस कॉन्फेंस में, Reliance Industries Limited ने कहा कि यह बड़ा निवेश "विश्व स्तर पर भारत के प्रसिद्ध हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का विस्तार करने" में मदद करेगा।Bloomberg Billionaires Index 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी $96.4 बिलियन की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।Reliance Industries ने 14 अगस्त को अपनी सहायक कंपनी, Reliance Jio Infocomm Limited के जरिये 26 गीगाहर्ट्ज mmWave स्पेक्ट्रम का उपयोग करके 5G सेवाओं को देश में शुरू करने का ऐलान किया।
एक प्रेंस कॉन्फेंस में, Reliance Jio Infocomm ने बताया कि, स्पेक्ट्रम समझौते के प्रावधानों के मुताबिक, कंपनी ने 22 लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों (LSA) में से सभी स्पेक्ट्रम बैंड में अपनी न्यूनतम रोल-आउट जिम्मेदारियों को तय समय से पहले पूरा कर लिया है। Reliance Industries Limited (RIL) ने 2023 के अंत तक पूरे भारत में सबसे तेज नेटवर्क और संपूर्ण नेटवर्क कवरेज का गोल सेट किया है। हालाँकि, पुरे देश में 5G कवरेज को निर्धारित समय से पहले पूरा करके, टेलिकॉम कंपनी ने अपनी समय सीमा को पार कर लिया है।
Also Read: हमने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म किया', 2047 तक विकसित देश बनेंगे- PM मोदी