7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार, Mamta के बाद Nitish Kumar का बड़ा बयान

नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, मुझे विपक्षी गठबंधन का संयोजक नहीं बनना है। संयोजक कोई और बनेगा. हमारी कोशिश सब को एक साथ लाने की है। तीश से पहले ममता बनर्जी ने जल्दी लोकसभा चुनाव की संभावना जताई थी।

Advertisement
7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार, Nitish Kumar का बड़ा बयान
7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार, Nitish Kumar का बड़ा बयान

By BT बाज़ार डेस्क:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamta Banarjee के बाद अब बिहार के सीएम Nitish Kumar ने दावा किया है कि केंद्र सरकार समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है। नीतीश ने कहा कि बीजेपी सरकार 7-8 महीने पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने 'INDIA' गठबंधन की सभी पार्टियों से एकजुट रहने की भी अपील की।

Also Read: BJP हाईकमान की आज Delhi में बैठक, भाजपा महासचिवों के साथ JP Nadda करेंगे बैठक

नीतीश से पहले ममता बनर्जी ने जल्दी लोकसभा चुनाव की संभावना जताई थी। उन्होंने कहा, बीजेपी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। वे दिसंबर या जनवरी में आम चुनाव करा सकती है। उन्होंने कहा, बीजेपी ने सीजेआई को भारत के चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली कमेटी से भी हटा दिया है। ममता ने दावा किया कि बीजेपी ने 2024 के चुनाव से पहले ही देश के सभी हेलिकॉप्टर भी बुक कर लिए हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया। नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा, मुझे विपक्षी गठबंधन का संयोजक नहीं बनना है। संयोजक कोई और बनेगा। हमारी कोशिश सब को एक साथ लाने की है।

नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से इनकार कर दिया

 दो दिन बाद मुंबई में गठबंधन की बैठक

'INDIA' गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होनी है। बेंगलुरु की बैठक के बाद अब INDIA parties मुंबई में आगे की रणनीति तैयार करेंगे. दो बैठकों के बाद मुंबई की बैठक सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें गठबंधन के संयोजक से लेकर सीट बंटवारे तक तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Also Read: Mumbai में I.N.D.I.A. बनाएगा अगली रणनीति, कौन लीड करेगा इस पर होगा फैसला

Read more!
Advertisement