मूसलाधार बारिश से मची तबाही, PM Modi ने मंत्री एवं अधिकारियों से ली जानकारी
देश के कई राज्य इस वक्त भरी बारिश से परेशान है। कई राज्यों में IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, इसी के बिच तबाही वाले इलाको का जायजा लेने के लिए खुद PM Modi मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियो से सीधा संपर्क में है।

इस वक्त देश के कई राज्य मूसलाधार बारिश की वजह से परेशान है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत हैं तो कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। यहाँ तक की कई जगहों पर IMD ने रेड, ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, प्रशासन अपने पूरे दल-बल के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है। पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालात का जायजा लिया है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों से बात की है।
Also Read: PM Modi ने दी Gorakhpur को वंदे भारत की सौगात, बारिश के बीच किया रोड शो
PMO ने इस बारे में जानकारी दी है। पीएमओ ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भारी बारिश के कारण बिगड़े हालात के बारे में जानकारी दी है। उन्हें बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की मदद सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों के संपर्क में हैं। उन्होंने स्थितियों का आकलन करने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी संपर्क किया है।
गौरतलब है कि भारी बारिश ने उत्तर और पश्चिम भारत में तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन, बादल फटने, घर ध्वस्त होने, पेड़ और बिजली गिरने से 34 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 11 मौतें हिमाचल में हुईं। इसके अलावा, यूपी में 8, उत्तराखंड में 6, दिल्ली में 3, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में दो-दो लोगों की जान गई। हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी के उफान में 40 साल पुराना पुल बह गया है। दिल्ली में 41 साल बाद जुलाई में एक दिन में 153 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के चलते उत्तर रेलवे ने 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 12 ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े हैं।