Top 5 Stories: टाटा ग्रुप में कानूनी जंग, Air India के नए CEO का बड़ा प्लान और प्याज के दाम हुए दोगुने समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए आखिर टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के खिलाफ क्यों खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा और किस वजह से मांगा ₹65 करोड़ का हर्जाना? Air India के नए CEO ने एयरलाइन की हालत सुधारने के लिए क्या प्लान बनाया है और यात्रियों पर इसका क्या असर पड़ेगा? पैकेटबंद खाने में चीनी, नमक और फैट की मात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को क्या निर्देश दिए हैं? प्याज के दाम दोगुने होने के साथ खाने-पीने की कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और कितना बढ़ा रसोई का खर्च? वहीं, दिल्ली में एंट्री के लिए टोल पर लंबी लाइनों से कैसे मिलेगी राहत और कैसे काम करेगा MCD का नया सिस्टम?

1. टाटा ग्रुप में कानूनी जंग! Tata Sons के खिलाफ कोर्ट पहुंचे ट्रस्ट, मांगे ₹65 करोड़
टाटा ग्रुप के शीर्ष नेतृत्व में चल रहा विवाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है। टाटा ट्रस्ट्स के दो प्रमुख ट्रस्टों ने टाटा संस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए ₹65 करोड़ का हर्जाना मांगा है। मामला एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति और बोर्ड में वोटिंग के तरीके से जुड़ा है। 30 नवंबर की अहम बैठक से पहले इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।
Air India के नए CEO टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयरलाइन की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए अपनी रणनीति सामने रखी है। कंपनी खर्च घटाने के साथ उड़ानों की समयबद्धता और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना चाहती है। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट की भूमिका में भी बदलाव की तैयारी है। जानिए इस योजना का यात्रियों और एयरलाइन के कारोबार पर क्या असर पड़ सकता है।
3. पैकेटबंद खाने में कितनी है चीनी, नमक और फैट की मात्रा? सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को दिए अहम निर्देश
पैकेटबंद खाने-पीने की चीजों पर दी जाने वाली जानकारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने FSSAI से खाद्य पदार्थों में मौजूद चीनी, नमक और फैट से जुड़े मानकों की दोबारा समीक्षा करने को कहा है। जानिए अब खाने के पैकेट पर क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे।
4. रसोई के बजट पर महंगाई की मार! प्याज के दाम हुए दोगुने, चीनी से लेकर खाने का तेल भी महंगा
पिछले एक साल में खाने-पीने की कई जरूरी चीजों की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल के दाम बढ़े हैं। हालांकि, कुछ चीजों की कीमतों में गिरावट भी आई है। जानें महंगाई का आपकी रसोई पर कितना असर पड़ा है।
दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को जल्द ही टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से राहत मिल सकती है। दिल्ली नगर निगम टोल वसूली के लिए नई तकनीक लागू करने की तैयारी कर रहा है। जानिए कैसे काम करेगा यह सिस्टम और किन वाहन चालकों पर पड़ेगा इसका असर।