Top 5 Stories: ₹12 लाख तक टैक्स राहत पर पीएम मोदी ने कंपनियों से पूछा सवाल, EPFO का नया रिटायरमेंट प्लान और TVS परिवार में संपत्ति विवाद समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए ₹12 लाख तक की कमाई पर इनकम टैक्स राहत देने के बाद पीएम मोदी ने कंपनियों से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर क्या सवाल पूछा? EPFO के नए SWP प्लान से रिटायरमेंट के बाद हर महीने पैसा कैसे मिलेगा और बची रकम पर ब्याज का क्या फायदा होगा? बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने कंपनियों को वेतन बढ़ाने की नसीहत क्यों दी? TVS परिवार में अरबों की संपत्ति को लेकर विवाद क्यों गहराया और कपिल सिब्बल ने क्या सवाल उठाए? वहीं, GTA 1 से GTA 6 तक गेम बनाने का बजट कितना बढ़ा और इस सीरीज ने कमाई के कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए?

Advertisement
AI Generated Image

By Gungun Mishra:

1. सरकार ने ₹12 लाख तक की कमाई टैक्स-फ्री की, कंपनियों ने कर्मचारियों को क्या दिया?’ पीएम ने कॉरपोरेट जगत से पूछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की सालाना बैठक में कॉरपोरेट जगत से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स राहत का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई या नई नौकरियां दीं?

2. ईपीएफओ ने SWP को दी मंजूरी, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगा पैसा; बची रकम पर ब्याज का भी होगा फायदा

EPFO ने रिटायरमेंट के बाद PF से पैसा निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) को मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारियों को नियमित किस्तों में पैसा निकालने का विकल्प मिलेगा। जानिए यह योजना कैसे काम करेगी और रिटायर कर्मचारियों को कितना फायदा हो सकता है।

3. महंगाई बढ़ रही, सैलरी वहीं की वहीं? पहली बार सरकार ने सीधा कंपनियों को दी नसीहत, जानिए क्या कहा

कर्मचारियों की सैलरी में ठहराव को लेकर अब सरकार ने कॉरपोरेट जगत को बड़ा संदेश दिया है। आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के सचिव ने कंपनियों से वेतन बढ़ाने पर ध्यान देने को कहा है।

4. TVS के अरबों के कारोबार में हिस्सेदारी की लड़ाई! बेटी के अधिकार पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान

TVS परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने वेणु श्रीनिवासन के निजी संपत्ति वाले दावे पर सवाल उठाए हैं। बेटी लक्ष्मी वेणु की बराबर हिस्सेदारी की मांग के बीच 2024 का पारिवारिक समझौता भी विवादों में है। जानिए पूरा मामला।

5. GTA 1 से GTA 6 तक का सफर: 2 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2 बिलियन डॉलर तक पहुंचा अनुमानित बजट।

1997 में शुरू हुई Rockstar Games की GTA सीरीज आज अरबों डॉलर का कारोबार बन चुकी है। पहले GTA गेम का अनुमानित बजट महज 10 से 20 लाख डॉलर था, जबकि GTA 5 ने पहले ही दिन 80 करोड़ डॉलर से ज्यादा की बिक्री की थी। अब GTA 6 के बजट को लेकर बड़े अनुमान हैं। जानिए हर गेम की लागत और कमाई।

Read more!
Advertisement