Top 5 Stories: पीएम मोदी ने गिनाए देश के 3 दुश्मन, परमाणु हथियारों पर मार्को रुबियो का बयान, SBI डेटा लीक का दावा समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें

आज की टॉप 5 खबरों में जानिए पीएम मोदी ने रावण दहन के बाद देश के किन 3 दुश्मनों का जिक्र किया और परमाणु हथियारों की होड़ पर मार्को रुबियो ने अमेरिका, रूस और चीन को लेकर क्या कहा। SBI के लाखों ग्राहकों का डेटा लीक होने के दावे, दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार के ₹104 करोड़ के प्लान और टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में आए नए मोड़ के बारे में भी जानिए। पढ़ें दिनभर की पाँच बड़ी खबरें।

Advertisement

By Gungun Mishra:

1. पीएम मोदी ने गिनाए देश के 3 दुश्मन, रावण दहन के बाद बोले- इन चुनौतियों से मिलकर लड़ना होगा

दिल्ली में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण दहन के बाद देशवासियों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने देश के सामने मौजूद तीन ऐसी चुनौतियों का जिक्र किया, जिनसे मुकाबला करना जरूरी बताया। आखिर पीएम मोदी ने किन ताकतों से सावधान रहने को कहा और राम राज्य पर क्या बोले? जानिए।

2. परमाणु हथियारों की होड़ पर मार्को रुबियो का बयान, अमेरिका-रूस और चीन के बीच बातचीत की वकालत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत दौरे के दौरान परमाणु हथियारों की बढ़ती होड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में चीन से जुड़े सवाल पर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की मंशा भी साफ की। आखिर तीन बड़ी परमाणु ताकतों के बीच बातचीत में क्या अड़चन है और चीन का रुख क्या है?

3. क्या एसबीआई के लाखों ग्राहकों का डेटा हुआ लीक? हैकर का दावा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से जुड़े लाखों डेटा रिकॉर्ड लीक होने के दावे ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। एक हैकर ने बैंकिंग दस्तावेज और निजी जानकारी सार्वजनिक करने का दावा किया है। आखिर क्या है पूरा मामला और ग्राहकों के लिए कितना बड़ा खतरा हो सकता है? जानिए।

4. दिल्ली की हवा साफ करने के लिए ₹104 करोड़ खर्च करेगी सरकार, इन जगहों पर होगा काम

दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए सरकार ने ₹104 करोड़ का प्लान तैयार किया है। इसके तहत कनॉट प्लेस से इंडिया गेट तक 40 जगहों पर नई तकनीकों से हवा साफ करने की कोशिश होगी। जानिए किन इलाकों में काम होगा और कैसे घटेगा PM2.5 और PM10 का स्तर।

5. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में नया मोड़! पहले किसी और बड़े स्टार पर होना था हमला, ऐसे बदला टारगेट

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दावा है कि हमलावरों के निशाने पर शुरुआत में कोई और बड़ा बॉलीवुड सेलिब्रिटी था। लेकिन मुंबई पहुंचने के बाद अचानक पूरी योजना बदल गई। आखिर शूटर्स ने टाइगर को क्यों चुना और इस साजिश के पीछे किसका हाथ था?

Read more!
Advertisement