Top 5 Stories: रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, GDP ग्रोथ का नया रिकॉर्ड समेत पढ़ें ये पाँच बड़ी खबरें

आज की टॉप 5 खबरों में जानिए ट्रंप के यू-टर्न से भारत को रूस से तेल खरीदने पर मिली राहत और IMF-वर्ल्ड बैंक के भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाने की वजह। दिल्ली में 20 अक्टूबर तक किन सड़कों पर जाम का अलर्ट है, चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एथेनॉल के नियमों में क्या बदलाव किया है और भारत में Jio और Starlink के बीच सैटेलाइट इंटरनेट की जंग में कौन मार सकता है बाजी। पढ़ें दिनभर की पाँच बड़ी खबरें।

Advertisement

By Sonam:

1 ट्रंप का यू-टर्न! रूस से तेल खरीदने पर भारत समेत इन 5 देशों को राहत

भारत की अर्थव्यवस्था नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। IMF, वर्ल्ड बैंक और ADB ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है। अगर विकास की यही रफ्तार बनी रही, तो भारत 2003 से 2007 का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। साथ ही 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

2 दिल्ली की इन सड़कों पर निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक अपडेट, 20 अक्टूबर तक जाम का अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 अक्टूबर तक कई सड़कों पर जाम की चेतावनी दी है। रामलीला और दुर्गा पूजा के चलते अक्षरधाम, मयूर विहार और शाहदरा समेत कई इलाकों में ट्रैफिक धीमा रह सकता है। निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।

3 भारत की GDP ग्रोथ बनाएगी नया रिकॉर्ड, IMF और वर्ल्ड बैंक के अनुमान से बढ़ी उम्मीदें

भारत की अर्थव्यवस्था नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। IMF, वर्ल्ड बैंक और ADB ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है। अगर विकास की यही रफ्तार बनी रही, तो भारत 2003 से 2007 का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। साथ ही 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

4 चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगेगा ब्रेक? सरकार ने एथेनॉल बनाने के लिए बदले नियम, जानिए क्या होगा असर

देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की चिंता के बीच केंद्र सरकार ने एथेनॉल उत्पादन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए सप्लाई सीजन में गन्ने के रस और चीनी के सिरप से एथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में सवाल है कि अब एथेनॉल कैसे बनेगा, पेट्रोल में इसकी मिलावट पर क्या असर पड़ेगा और क्या चीनी सस्ती होगी?

5 Jio vs Starlink: भारत में लॉन्चिंग की तैयारी तेज, कौन मारेगा बाजी और कितने रुपये का होगा मंथली प्लान?

भारत में जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री होने वाली है। Elon Musk की Starlink और Reliance Jio के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि बिना टावर और फाइबर के इंटरनेट कैसे चलेगा और हर महीने कितना खर्च आएगा? जानिए कीमत और सर्विस से जुड़ी अहम बातें।

 

 

Read more!
Advertisement