अगले महीने आ रही है उबर ग्रीन, सस्ती होगी आपकी कैब
अगर आप दिल्ली मुंबई में सीएनजी कैब से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अगले महीने यानि जून में उबर एक नई सेवा शुरू करने जा रही है। इसका नाम होगा उबर ग्रीन। दरअसल उबर ग्रीन इलेक्ट्रिक कैब सेवा होगी यानि सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी।

अगर आप दिल्ली मुंबई में सीएनजी कैब से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अगले महीने यानि जून में उबर एक नई सेवा शुरू करने जा रही है। इसका नाम होगा उबर ग्रीन। दरअसल उबर ग्रीन इलेक्ट्रिक कैब सेवा होगी यानि सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। कंपनी ने इसके लिए EV फ्लीट पार्टनर लीथियम अर्बन टेक्नोलॉजी, Everest Fleet प्राइवेट लिमिटेड और Moove के साथ करार किया है। अगले दो साल में
कंपनी करीब 25,000 गाड़ियां अपने बेड़े में शामिल करेगी।
Also Read: Reliance Group की बाकी कंपनियों का क्या है हाल?
अकेले दिल्ली शहर में करीब 10,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इस सेवा में जोड़ने का लक्ष्य है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एंड्रूय मैकडोनॉल्ड का कहना है कि उबर ने 125 शहरों में सिर्फ ग्रीन कार का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। कंपनी का लक्ष्य 2040 तक सभी यात्रियों को इलेक्ट्रिक सेवा का लक्ष्य है।
भारत में पहले से ही ब्लूस्मार्ट जैसी कंपनियां इलेक्ट्रिक कैब सर्विस दे रही हैं लेकिन ये सर्विस काफी कम शहरों में है। उबर के आने के बाद बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक कैब सर्विस मिलने की उम्मीद है। ब्लूस्मार्ट अभी अपने ग्राहकों को सीएनजी कैब से ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि शुरूआत में इलेक्ट्रिक कैब का किराया सीएनजी कैब से काफी कम होगा।
Also Read: Disney करेगा 2,500 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी