4 जुलाई को लॉन्च होगा iQoo Neo 7 Pro 5G, कंपनी का बड़ा दावा 8 मिनट में 50% चार्ज होगा मोबाइल

Chinese Tech Company iQoo 4 जुलाई को भारत में 'iQoo नियो 7 प्रो 5G' स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन को टीज करते हुए लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है। टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन को अनवील किया है। फोन का रियर पैनल ऑरेंज कलर में लैदर फिनिश के साथ टीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी iQoo नियो 7 प्रो 5G को ब्लैक कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकती है।

Advertisement
4 जुलाई को लॉन्च होगा iQoo Neo 7 Pro 5G
4 जुलाई को लॉन्च होगा iQoo Neo 7 Pro 5G

By BT बाज़ार डेस्क:

Chinese Tech Company iQoo 4 जुलाई को भारत में 'iQoo Neo 7 Pro 5G' स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन को टीज करते हुए लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है। टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन को अनवील किया है। फोन का रियर पैनल ऑरेंज कलर में लैदर फिनिश के साथ टीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी iQoo नियो 7 प्रो 5G को ब्लैक कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकती है। 

Also Read: Tata की कार खरीदनी है तो खरीद लो, 17 जुलाई से हो जाएगी महंगी

टीजर के अनुसार, iQoo नियो 7 प्रो 5G में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आ गई है। कंपनी iQoo नियो 7 प्रो 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है। डिस्प्ले का रेजोल्युशन 2400x1080 पिक्सल रहेगा। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में एंड्रॉयड 13 बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए iQoo नियो 7 प्रो 5G में 50 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन को अनवील किया है

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल डिजाइन के साथ 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो फोन की बैटरी 120W के फास्ट चार्जर के साथ 8 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई 6, स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेस ऑडियो, GPS, ब्लूटूथ, NFC के साथ एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Also Read: भारत में अब खुद की होगी सेफ्टी रेटिंग, कार खरीदने से पहले चेक कीजिए

Read more!
Advertisement