Intel India की हेड Nivruti Rai ने दिया इस्तीफा, अब करेंगी ये काम

इंटेल कंपनी की इंडिया हेड निवृत्ति राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने भी कंपनी छोड़ी थी। निवृत्ति राय 29 साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। निवृति ने फरवरी 1994 में डिजाइन इंजीनियर की पोस्ट पर इंटेल के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्होंने इंटेल फाउंड्री सर्विसेज में हेड और वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया। इंटेल ने अपने बयान में निवृत्ति की लीडरशिप में इंटेल इंडिया की शानदार प्रोग्रेस के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इंटेल ने निवृत्ति को उनके अगले चैप्टर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement
Intel India की हेड Nivruti Rai ने दिया इस्तीफा
Intel India की हेड Nivruti Rai ने दिया इस्तीफा

By Ankur Tyagi:

Intel Company की इंडिया हेड Nivruti Rai ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल प्रेसिडेंट Randhir Thakur ने भी कंपनी छोड़ी थी। निवृत्ति राय 29 साल के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है। निवृति ने फरवरी 1994 में डिजाइन इंजीनियर की पोस्ट पर इंटेल के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी। उन्होंने इंटेल फाउंड्री सर्विसेज में हेड और वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर भी काम किया। इंटेल ने अपने बयान में निवृत्ति की लीडरशिप में इंटेल इंडिया की शानदार प्रोग्रेस के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इंटेल ने निवृत्ति को उनके अगले चैप्टर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Also Read: Mahesh Kumar Jain की जगह लेंगे Swaminathan Janakiraman, बनाये गए RBI के डिप्टी गवर्नर

राय ने वूमन एम्पावरमेंट के लिए भी काफी काम किया है। राय को उनके इस कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1994 से 2005 तक निवृति ने अमेरिका में इंटेल के साथ काम किया था। 2005 में वो बेंगलुरु शिफ्ट हो गईं। यहां उनका रोल चिपसेट इंजीनियरिंग और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डेवलपमेंट में सीनियर डायरेक्टर का था। 1 साल के भीतर इंटेल की लीडरशिप टीम में ये दूसरा बड़ा इस्तीफा है। नवंबर 2022 में कंपनी की फाउंड्री सर्विसेज के प्रेसिडेंट रणधीर ठाकुर ने इंटेल छोड़ा था। नवंबर 1969 में Uttar Pradesh के Gorakhpur में जन्मी निवृत्ति अपने माता-पिता की तीसरी बेटी है। Dr. Sunit Tyagi से शादी करने के बाद वह अमेरिका चली गईं और न्यूयॉर्क के रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैथमैटिक्स एंड ऑपरेशन्स रिसर्च में बीएस की डिग्री हासिल की। 

राय को उनके इस कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए 2022 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

इसके बाद Oregon State University से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली। निवृति फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 19वें नंबर पर रखा गया था। वह 2006 में भारत सरकार से दोहरी नागरिकता (OCI) प्राप्त करने वाली पहली NRI बनीं। राय ने एप्लिकेशन मॉड्यूल के साथ बारह रिसर्च पेपल भी प्रेजेंट किए हैं। इनमें से पांच पर उन्हें पेटेंट भी मिला है।

Also Read: Zuckerberg ने Musk का केज फाइट चैलेंज किया स्वीकार, मस्क ने दी सफाई

Read more!
Advertisement