Electric Water Taxi In Mumbai: गेटवे ऑफ इंडिया से बेलापुर तक इस रूट पर चलेगी इलेक्ट्रिक टैक्सी
ये टैक्सी इन्फिनिटी हार्बर सर्विस द्वारा चलाई जाएगी। जिसमें अभी तक़रीबन 4 नाव बनाई जा रही हैं। इनमें से 2 का टेस्ट रन गोवा और 2 का कोच्चि में किया जा रहा है।वहीं, ये वॉटर टैक्सी 24 सीट वाली टैक्सी होगी।

मुंबई के समुद्र में इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी चलने जा रही है। अगर आपको भी इलेक्ट्रिक टैक्सी का मजा लेना है तो ये मौका आपको जल्दी मिलने वाला है। मुंबई में पब्लिक परिवहन में बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में तब्दील करने की प्रक्रिया जारी है और अब मुंबई के समुद्र में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाना है। इसी कड़ी में मुंबई में अगले महीने से समुद्र मार्ग पर इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी चलेगी। इसलिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही है। मुंबई में इलेक्ट्रिक टैक्सी दिसंबर महीने से शुरू होने जा रही है. ये टैक्सी दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई मार्ग पर बेलापुर के बीच चलाई जानी है।
Also Read: DDA Housing Scheme: 24 नवंबर से शुरू हो रही है DDA की योजना, 11 लाख से शुरू हो रहे हैं घर
ये टैक्सी इन्फिनिटी हार्बर सर्विस द्वारा चलाई जाएगी। जिसमें अभी तक़रीबन 4 नाव बनाई जा रही हैं। इनमें से 2 का टेस्ट रन गोवा और 2 का कोच्चि में किया जा रहा है।वहीं, ये वॉटर टैक्सी 24 सीट वाली टैक्सी होगी। इस एक वॉटर टैक्सी की कीमत लगभग 2.8 करोड़ रुपये है। समुद्र के अंदर ये इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी तक़रीबन 12 समुद्री मील तक की रफ़्तार से आगे बढ़ सकती है. ये टैक्सी एक बार चार्ज करने पर लगातार चार घंटे तक चल सकती है।