5 साल के टॉप पर Suzlon का शेयर, कहां जाएगी कीमत?
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है। लंबे वक्त से ठंडा रहा ये स्टॉक एक बार फिर रॉकेट बन गया है। इस तेजी के दम पर स्टॉक 5 साल के उच्चतम स्तर पर छू लिया है। कंपनी के शेयर तेजी इस कदर है कि एक दिन में 10% भाग चुका है ये स्टॉक। इतना ही नहीं ब्रोकरेज फर्म सुजलॉन एनर्जी को लेकर काफी बुलिश है और उन्होंने इस स्टॉक पर नया टारगेट दिया है। अगर आप निवेशक हैं तो आपको इस टारगेट और स्टॉक की चाल दोनों की बारे में जानना चाहिए।

Suzlon Energy के शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है। लंबे वक्त से ठंडा रहा ये स्टॉक एक बार फिर रॉकेट बन गया है। इस तेजी के दम पर स्टॉक 5 साल के उच्चतम स्तर पर छू लिया है। कंपनी के शेयर तेजी इस कदर है कि एक दिन में 10% भाग चुका है ये स्टॉक। इतना ही नहीं ब्रोकरेज फर्म सुजलॉन एनर्जी को लेकर काफी बुलिश है और उन्होंने इस स्टॉक पर नया टारगेट दिया है। अगर आप निवेशक हैं तो आपको इस टारगेट और स्टॉक की चाल दोनों की बारे में जानना चाहिए।
Also Read: 4 जुलाई को ओपन होगा Senco Gold का IPO, 6 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई
पिछले दो दिनों में इसमें 20 फीसदी तेजी आई है। वहीं बीते 5 दिनों में 19.57% रिटर्न मिला है। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 47 फीसदी चढ़ चुका है। पिछले सात हफ्तों में ही Suzlon Energy के शेयरों में 105 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है। वहीं एक साल में इस स्टॉक ने 175% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर तीन साल में इसके निवेशकों को 211 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है। 15 मई, 2023 को इसकी कीमत 8.24 रुपये थी। यह शेयर अभी जनवरी, 2018 के बाद उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 26 मार्च, 2020 को यह शेयर 1.51 रुपये पर आ गया था। 9 जनवरी, 2008 को कंपनी का शेयर 431 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब ऐसे में समझने की जरूरत है कि इस स्टॉक को लेकर क्या रणनीति बनाएं? क्या इस शेयर में अभी भी भागने का पोटेंशियल है? या फिर प्रॉफिट बुकिंग करने का सही वक्त है? हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले ब्रोकरेज ICICI Securities ने सुजलॉन को लेकर नया टारगेट दिया है। ICICI Securities ने इसे 22 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘Buy’ रेटिंग दी है।
पिक्चर आपके सामने साफ है। निवेशक सुजलॉन को लेकर काफी बुलिश हैं। आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। इसके 17 देशों में 20 गीगावॉट विंड कैपेसिटी के प्लांट स्थापित है। भारत में कंपनी के पास 13.9 गीगावाट के विंड एनर्जी एसेट्स हैं। हम लगातार देख रहे हैं कि मोदी सरकार ने ग्रीन एनर्जी के लिए बड़े महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसमें सुजलॉन के लिए काफी संभावनाएं हैं। भारतीय शेयर मार्केट अभी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में देखना होगा कि Suzlon Energy कहां तक भागता है।
Also Read: Adani Transmission में GQG Partners ने 1,676 करोड़ रुपये में खरीदी हिस्सेदारी