Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा
इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़ों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव है।
Advertisement

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जब सेंसेक्स दोपहर के बाद तेजी से गिरकर 78,942.25 अंक पर पहुंच गया। इस गिरावट में सेंसेक्स 706.67 अंक या 0.89% गिर गया। इसी प्रकार निफ्टी भी 24,131 अंक पर आ गया, जो 216 अंक या 0.89% की गिरावट है।
Also Read: FirstCry के शेयरों ने किया शानदार बाजार डेब्यू, NSE पर ₹651 प्रति शेयर पर 40% प्रीमियम पर लिस्टेड
इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़ों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव है। इससे बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। अन्य ज्यादातर ब्रोडर मार्केट इंडेक्स भी तेजी से गिरे हैं।