Order मिलते ही शेयर में लगी आग, 12% की तेजी

SJVN कंपनी को पंजाब सरकार से 7,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने खुद इस ऑर्डर के बारे में एक्सचेंज को जानकारी दी है। पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोमवार को शुरुआती कुछ घंटों के दौरान ये शेयर 12% से ज्यादा की तेजी के साथ 56 रुपए प्रति शेयर के ऊपर कारोबार करते नजर आया।

Advertisement
SJVN कंपनी को पंजाब सरकार से 7,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है
SJVN कंपनी को पंजाब सरकार से 7,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है

By Ankur Tyagi:

आज एक सरकारी कंपनी को 7 हजार करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में करीब 12% की तेजी आ गई। SJVN कंपनी को पंजाब सरकार से 7,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने खुद इस ऑर्डर के बारे में एक्सचेंज को जानकारी दी है। पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोमवार को शुरुआती कुछ घंटों के दौरान ये शेयर 12% से ज्यादा की तेजी के साथ 56 रुपए प्रति शेयर के ऊपर कारोबार करते नजर आया।

Also Read: आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?

कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसे पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (PSPCL) से 21 जुलाई को 1200 MW सोलर पावर का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आगे बताया कि वो 1000 MW प्रोजेक्ट को देश के दूसरे हिस्से में तैयारी करेगी और बाकी बचे 200 MW पंजाब में तैयार करेगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 7,000 करोड़ रुपए की होगी। RFS प्रोविजन के तहत इस प्रोजेक्ट को 18 महीने में तैयार करना होगा और दिसंबर 2023 तक इसे शुरू कर दिए जाने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने के बाद 34.2 लाख टन कार्बन एमिशन कम करने में मदद मिलेगी।

पिछले कुछ महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है

इस कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि मौजूदा दशक में वो 25 GW क्षमता बिजली उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। इसका करीब आधा हिस्सा रिन्युएबल रीसोर्सेज से आने वाले हैं। कंपनी ने अभी तक जून तिमाही के नतीजों जारी नहीं किए हैं। शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीने में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 34% का रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले 6 महीने में शेयर में 65% तक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में इस शेयर के भाव में करीब 98% तक की बढ़त रही है। सोमवार 12 बजकर 55 मिनट पर कंपनी का शेयर 56.40 रूपए तक पहुंच चुका था।

Also Read: Kotak Mahindra Bank Q1 Results: मुनाफे में 67% का उछाल

Read more!
Advertisement