Stock Market: IT शेयरों में बढ़त से Sensex, Nifty मामूली बढ़त के साथ हुए बंद
बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंकों की बढ़त के साथ 79,105.88 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी50 ने 4.75 अंकों की वृद्धि के साथ 24,143.75 का स्तर हासिल किया।

ग्लोबल मार्केट्स की स्थिति जहां बेहतर देखने को मिल रही है। वहीं वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दवाब रहा है। आप ये देखिए जो सुबह पहले आधे घंटे में बाजार ने चेंज बनाई, उसी रेंज में बाजार दिखता रहा। बाजार 100 प्वाइंट्स की रेंज में रहा है। निफ्टी पूरी तरह से ऑप्शन राइटर्स की ग्रिप में नजर आया। 24100 की पुट और 24200 की कॉल में ही खेल चलता दिखा। 24100 की पुट पर ओपन इंट्रस्ट एडिशन 1 करोड़ और 24200 की कॉल पर 2.5 करोड़ रहा, यहां पर दोनों के प्रीमियम तेजी से घटे हैं। वहीं निफ्टी में भी ये ही हालत रही। बैंक निफ्टी में 100 प्वाइंटस की रेंज में ट्रेड किया। 49,700 की पुट पर 1 करोड़ और 49,800 की कॉल पर डेढ करोड़ शेयर्स देखने को मिला। बाजार की ब्रेथ खराब रही है। 2 गिरने वाले शेयरों के सामने बढ़ने वाला एक शेयर है। मिडकैप और स्नॉल कैप में दवाब देखने को मिला। टेक्नोलॉजी कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिली।
Also Read: Inox Wind shares में आगे क्या हो सकता है?
बेंचमार्क स्टॉक मार्केट इंडिसेज ने बुधवार को आईटी शेयरों में तेजी के चलते मामूली बढ़त के साथ बंद किया।बीएसई सेंसेक्स 149.85 अंकों की बढ़त के साथ 79,105.88 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी50 ने 4.75 अंकों की वृद्धि के साथ 24,143.75 का स्तर हासिल किया।
निफ्टी50 में सबसे अधिक लाभ TCS ने 2.29% की बढ़त के साथ हासिल किया, इसके बाद HCLTech 1.96% की वृद्धि के साथ रहा। टेक महिंद्रा और इंफोसिस ने भी क्रमशः 1.47% और 1.25% की बढ़त दर्ज की, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1.16% की वृद्धि के साथ शीर्ष पांच में स्थान बनाया।
दूसरी ओर, डिविज़ लैबोरेटरीज में 4.03% की गिरावट आई, जबकि हीरो मोटोकॉर्प और कोल इंडिया ने क्रमशः 3.17% और 3% की गिरावट का सामना किया। वैभव विदवानी, रिसर्च एनालिस्ट, बोनेज़ा पोर्टफोलियो लिमिटेड के अनुसार, अमेरिकी बाजारों में संभावित फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के चलते भारतीय बाजारों में सकारात्मकता देखी गई।