Bharat Forge का प्रॉफिट गिरा

कंपनी का मुनाफा 245 करोड़ रुपये रहा है। इसी अवधि में कंपनी ने 262 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

Advertisement
Bharat Forge अपने नतीजे जारी किए।
Bharat Forge अपने नतीजे जारी किए।

By BT बाज़ार डेस्क:

ऑटो कंपोनेंट और डिफेंस कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने नतीजे जारी किए। कंपनी ने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा  245 करोड़ रुपये रहा है। इसी अवधि में कंपनी ने 262 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 

Also Read: Small Cap Share ने निवेशकों कर दिया मालामाल, ₹12 से सीधा ₹106 पर पहुंचा Stock

तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के बोर्ड ने FY3 के लिए 5.5 रुपये के अंतिम लाभांश का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का राजस्व  19.3 प्रतिशत बढ़कर 1,997 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि एक साल पहले यह 1,674 करोड़ रुपये था। कंपनी की अन्य आय एक साल पहले के 66.1 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 39 करोड़ रुपये रह गई है।

Bharat Forge तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के बोर्ड ने FY3 के लिए 5.5 रुपये के अंतिम लाभांश का ऐलान किया है।

Read Also : Multibagger Stock: अपोलो माइक्रो सिस्टम ने अपर सर्किट लगाया

परिणामों की घोषणा के बाद, बीएसई पर भारत फोर्ज का शेयर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 1.26% की गिरावट के साथ 765.30 रुपये पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement