गजब है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम! दस साल में जुटा लेंगे ₹17 लाख से ज्यादा का फंड, जानें पूरा गुणा-गणित

क्या रोज थोड़ी-सी बचत करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है? पोस्ट ऑफिस की एक सरकारी सेविंग स्कीम ऐसा मौका देती है। इसमें कम रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है और समय के साथ अच्छी रकम जुटाई जा सकती है। जानिए कैसे काम करती है यह योजना और इसके नियम।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • रोज सिर्फ ₹333 की बचत करके पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 10 साल में ₹17.08 लाख से ज्यादा का फंड बनाया जा सकता है।
  • पोस्ट ऑफिस RD खाते की शुरुआत सिर्फ ₹100 से की जा सकती है और इसमें 6.7% सालाना ब्याज मिलता है।
  • 5 साल की मैच्योरिटी के बाद निवेश को 5 साल और बढ़ाने की सुविधा मिलती है, जिससे रिटर्न और बढ़ सकता है।

By Gaurav Kumar:

Post Office RD Scheme: हर कोई चाहता है कि उसकी बचत सुरक्षित रहे और उस पर अच्छा रिटर्न भी मिले। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। इन योजनाओं में निवेश पर सुरक्षा की गारंटी सरकार देती है। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम, जिसमें रोज सिर्फ 333 रुपये की बचत करके समय के साथ बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

सरकार की गारंटी के साथ 6.7% ब्याज

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम को सुरक्षित निवेश का अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें जमा किए गए पैसे पर सरकार की गारंटी रहती है। इस योजना में फिलहाल 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: नौकरी करते हैं तो जरूर जानें EPS का ये नियम! 10 साल की सर्विस के बाद ऐसे मिलेगी आजीवन मंथली पेंशन

नियमित निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है और धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा की जा सकती है।

सिर्फ 100 रुपये से खुल जाएगा खाता

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में खाता खुलवाना आसान है। इसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं। इस योजना में सिर्फ 100 रुपये से खाता खोला जा सकता है। इसमें सिंगल और ज्वाइंट, दोनों तरह के खाते खोलने की सुविधा मिलती है, जिससे निवेश करना और भी आसान हो जाता है।

5 साल की मैच्योरिटी, आगे बढ़ाने का भी विकल्प

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। हालांकि, निवेशक चाहें तो इसे आगे 5 साल और बढ़ा सकते हैं। इस योजना का पूरा फायदा लेने के लिए समय पर किस्त जमा करना जरूरी है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO के नए नियम हुए लागू! अब ₹15,000 तक की सैलरी पर ही 12% PF योगदान अनिवार्य, जानिए आपके लिए क्या बदला

अगर किसी महीने किस्त समय पर जमा नहीं होती है, तो 1 फीसदी प्रति माह के हिसाब से जुर्माना देना पड़ता है। वहीं, लगातार 4 किस्तें नहीं जमा करने पर खाता अपने आप बंद हो जाता है।

ऐसे बन सकता है ₹17 लाख से ज्यादा का फंड

अगर आप रोज 333 रुपये बचाते हैं, तो महीने में करीब 10,000 रुपये जमा हो जाएंगे। यही रकम हर महीने पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करने पर 5 साल में आपका कुल निवेश 6 लाख रुपये होगा। इस पर 1,13,659 रुपये ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल 7,13,659 रुपये मिलेंगे।

अगर आप इस निवेश को योजना के नियम के अनुसार 5 साल और बढ़ा देते हैं, तो 10 साल में आपका कुल निवेश 12 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं, ब्याज जोड़ने के बाद आपका कुल फंड 17,08,546 रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें 5,08,546 रुपये सिर्फ ब्याज से मिलने वाली कमाई होगी।
 

Read more!
Advertisement