बेफ्रिक होकर चलाइए पंखा, फ्रिज, एसी, कूलर, टीवी, इत्यादि! बिजली बिल आएगा '0' - कमाल की है ये सरकारी योजना

गर्मी में बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो सरकार की यह योजना आपके बड़े काम की हो सकती है। इसमें मुफ्त बिजली के साथ सब्सिडी का भी लाभ मिलता है। कौन लोग इसका फायदा उठा सकते हैं, कितनी मिलेगी मदद और कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी जानकारी इस खबर में।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • PM सूर्य घर योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलता है।
  • घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर ₹78,000 तक की सरकारी सब्सिडी दी जाती है।
  • 26.19 लाख से ज्यादा घर इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और करीब 25 साल तक बिजली बिल से राहत मिल सकती है।

By Gaurav Kumar:

Free Electricity Scheme:भीषण गर्मी में एसी, कूलर और फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली का बिल भी लोगों की चिंता बढ़ा देता है। लेकिन जिन लोगों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का फायदा लिया है, उन्हें काफी राहत मिल रही है। 

26 लाख से ज्यादा घरों को मिला फायदा

केंद्र सरकार ने साल 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की थी। योजना की शुरुआत के समय सरकार ने साल 2027 तक 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते मार्च तक 26.19 लाख घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Bank Holiday List July 2026: कुल 12 दिन बैंक रहेगा बंद! जानें कब-कब और कहां रहेगी छुट्टी?

इससे इन परिवारों के बिजली बिल में अच्छी-खासी कमी आई है।

300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹78,000 तक सब्सिडी

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है। यानी लोग बिना ज्यादा बिजली बिल की चिंता किए एसी, कूलर और दूसरे बिजली के सामान चला सकते हैं। इतना ही नहीं, सोलर पैनल लगवाने पर सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी भी देती है। अब तक सरकार लाभार्थियों को 17,967.53 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे चुकी है।

एक बार खर्च, 25 साल तक फायदा

इस योजना में सोलर पैनल लगवाने के लिए सिर्फ एक बार खर्च करना होता है। इसके बाद करीब 25 साल तक बिजली बिल से राहत मिल सकती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के कवर अमाउंट जितनी हो गई मेरी सेविंग! क्या में अब बीमा को बंद कर दूं?

जरूरत के हिसाब से 1 किलोवाट, 2 किलोवाट या 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया जा सकता है।

बिजली की जरूरत के हिसाब से मिलेगी सब्सिडी

अगर किसी घर की बिजली खपत 0 से 150 यूनिट है, तो वह 1 से 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकता है। इस पर ₹30,000 से ₹60,000 तक की सब्सिडी मिलती है। वहीं, 150 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले परिवार 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का पैनल लगवा सकते हैं।

इस पर ₹60,000 से ₹78,000 तक की सरकारी सब्सिडी दी जाती है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा लगे सोलर पैनल

इस योजना के तहत सबसे ज्यादा सोलर पैनल गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में लगाए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में 5,93,899, महाराष्ट्र में 4,90,489, उत्तर प्रदेश में 4,20,823, केरल में 2,09,641, राजस्थान में 1,59,566 और मध्य प्रदेश में 1,04,458 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इससे लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली और बिजली बिल में राहत मिल रही है।
 

Read more!
Advertisement