आज भी नहीं चला EPFO का पोर्टल! जानिए क्या हो रही है दिक्कत?

EPFO पोर्टल पर तकनीकी अपग्रेड की वजह से PF खाताधारकों और कंपनियों की परेशानी बढ़ गई है। कई ऑनलाइन सेवाएं फिलहाल बंद हैं, जिससे PF से जुड़े जरूरी काम अटक गए हैं। जानें कब शुरू होंगी EPFO की ये सेवाएं। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • EPFO पोर्टल की कई ऑनलाइन सेवाएं अब 2 जुलाई 2026 रात 12 बजे से शुरू होंगी।
  • PF withdrawal, claim status, e-passbook और UAN से जुड़ी सेवाएं फिलहाल बंद हैं।
  • कंपनियों के ECR filing और employee record update जैसे जरूरी काम भी अटके हैं।

By Gaurav Kumar:

EPFO services down: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के पोर्टल पर आज भी कई ऑनलाइन सेवाएं बंद हैं। EPFO ने टेक्निकल अपग्रेड की वजह से चल रहे अस्थायी शटडाउन को एक दिन और बढ़ा दिया है। 

पहले ये सेवाएं 1 जुलाई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर दिए गए संदेश के मुताबिक ये सेवाएं 2 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से फिर उपलब्ध होंगी।

26 जून से बंद हैं कई सेवाएं

EPFO का यह शटडाउन 26 जून से शुरू हुआ था। इसे EPFO के डिजिटल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए किया जा रहा है। संगठन अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की स्पीड, स्थिरता और सुरक्षा को बेहतर बनाना चाहता है।

इसी वजह से मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर मिलने वाली कई सुविधाएं फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। इसका असर देशभर के लाखों PF खाताधारकों और कंपनियों पर पड़ रहा है।

PF मेंबर्स के ये काम नहीं हो रहे

इस रुकावट के कारण EPF मेंबर्स कई जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल लोग PF विड्रॉल के लिए नया आवेदन नहीं कर पा रहे। जिन लोगों ने पहले से क्लेम किया है, वे उसका स्टेटस भी चेक नहीं कर पा रहे हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना क्यों है जरूरी? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके

इसके अलावा ई-पासबुक डाउनलोड करने और ऑनलाइन अकाउंट में लॉग इन करने जैसी सेवाएं भी बंद हैं।UAN से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित हैं। आधार सीडिंग और नए कर्मचारियों की ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग जैसे काम भी फिलहाल नहीं हो पा रहे हैं।

कंपनियों के काम भी अटके

कर्मचारियों के साथ-साथ कंपनियों को भी दिक्कत आ रही है। कंपनियां इस समय ECR फाइल नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा कर्मचारी रिकॉर्ड अपडेट करने और PF खातों से जुड़े जरूरी अनुपालन काम भी रुक गए हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: होटल में चेक-इन, सिम कार्ड, नौकरी...जानिए Masked Aadhaar कहां चलेगा और कहां नहीं? ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

एम्प्लॉयर पोर्टल तक पहुंच नहीं होने से कंपनियों के कई ऑनलाइन काम अटके हुए हैं।

UMANG ऐप पर भी असर

UMANG ऐप पर मिलने वाली EPFO सेवाएं भी फिलहाल प्रभावित हैं। यूजर्स ऐप पर PF बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं। क्लेम करना, योजना सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना, शिकायत दर्ज करना, EPFO ऑफिस खोजना, UAN जनरेट करना, आधार को UAN से लिंक करना, क्लेम स्टेटस देखना और लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जैसे काम भी बंद हैं।

क्यों बंद है EPFO पोर्टल?

बताया जा रहा है कि EPFO 3.0 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद EPF मेंबर्स को UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। साथ ही EPFO की कई सेवाएं और आसान होने की उम्मीद है।

Read more!
Advertisement