कौन हैं Rakesh Tikait के रास्ते पर चल रहे Sukhveer Khalifa !
पिछली बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली वालों को दहलाने का काम राकेश टिकैत की अगुवाई में हुआ था। उस ट्रैक्टर मार्च और प्रदर्शन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों में कुछ उत्पाती तत्वों का तांडव देखने को मिला था। लोग लाल किले की प्राचीर तक में चढ़ गए थे।

Noida से Delhi जाने वाली सड़कों पर जाम लगा है। किसानों के दिल्ली जाने की जिद पर अड़े होने के चलते कई सड़कों पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसान परिषद के नेता Sukhveer Khalifa हज़ारों किसानों के साथ दिल्ली में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। खलीफा अपने साथियों के साथ संसद तक जाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। भारी तादाद में तैनात सुरक्षा जवान किसानों को नोएडा के अलग-अलग इलाकों में आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।
किसानों का धरना जारी
आपको बताते चलें कि पिछले कई दिनों से नोएडा प्राधिकरण और एनटीपीसी के बाहर चल रहा है किसान परिषद का धरना प्रदर्शन चल रहा है। ये किसान मुआवजा बढ़ाने, ज़मीन की मांग और अपनी कई समस्याओं का त्वरित समाधान चाहते है। कई राउंड की बैठक प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह , प्राधिकरण के सीईओ एम लोकेश और प्राधिकरण के एसीओ संजय खत्री से हो चुकी है लेकिन नहीं बनी बात। किसान अपनी जिद पर अड़े हैं। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों किसानों ने प्राधिकरण के गेट पर ताला लगा दिया था, जिसके बाद उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी।
कौन हैं सुखबीर खलीफा?
पिछली बार किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली वालों को दहलाने का काम राकेश टिकैत की अगुवाई में हुआ था। उस ट्रैक्टर मार्च और प्रदर्शन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों में कुछ उत्पाती तत्वों का तांडव देखने को मिला था। लोग लाल किले की प्राचीर तक में चढ़ गए थे। सरकारी संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया गया था। वो आंदोलन राकेश टिकैत ने लीड किया था। सरकार से कई दौर तक चली लंबी बातचीत और कई दिनों की आंख मिचौली के बाद वो आंदोलन जैसे तैसे खत्म हुआ था। इस बार हालात उतने खराब नहीं हैं लेकिन दिल्ली से नोएडा आने और जाने वाली सड़कें मानो ठप सी पड़ गई है। इस बार का आंदोलन किसान नेता सुखबीर खलीफा उर्फ सुखबीर पहलवान की अगुवाई में हो रहा है। सुखबीर खलीफा भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनके फेसबुक अकाउंट के मुताबिक वो नोएडा में रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों में उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। गांव समाज के लोगों में उनकी गहरी पकड़ है। यही वजह है कि उनके एक आह्वान पर आज नोएडा ग्रेटर नोएडा के हजारों लोग अपना अपना काम धंधा छोड़कर दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े।