दिल्ली प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया, आसपास के लोगों की जान पर बन आई!
कई इलाक़े जो निचले स्तर पर हैं वहाँ की हालत असहनीय हो जाती है। ये समस्या जलभराव का ही है मगर इसके लिए दिल्ली की अधिक बारिश नहीं बल्कि काफी हद तक DDA Authority जिम्मेदार है।

By प्रतिष्ठा अग्निहोत्री (Pratishtha Agnihotri) :
िल्ली में मानसून आते ही समस्यायें पैदा हो जाती हैं। जगह-जगह जलभराव होने लगता है। कई इलाक़े जो निचले स्तर पर हैं वहाँ की हालत असहनीय हो जाती है। ये समस्या जलभराव का ही है मगर इसके लिए दिल्ली की अधिक बारिश नहीं बल्कि काफी हद तक DDA Authority जिम्मेदार है।
DDA की लापरवाही अब किरारी गाँव पर क़हर ढा रही है। दरअसल ये समस्या तालाब में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण किरारी गांव की है जहां विनाशकारी स्थिति बन चुकी है।
Also Read: रेखा झुनझुनवाला संभाल रही हैं RJ की विरासत, कई स्टॉक्स ने पिछले 2 साल में दिया जबरदस्त रिटर्न
यहाँ मुख्य नाली गांव से 3 फीट से ऊपर है और साइड ड्रेन का कोई निर्माण नहीं किया गया है। यदि नाली का निर्माण किया गया तो नाली की ऊंचाई के कारण किरारी गांव को नुकसान होगा। पिछले 10 वर्षों से तालाब के लिए डीडीए प्राधिकारी (DDA Authority) द्वारा कोई काम नहीं किया गया है। किरारी गाँव के लोगों ने आम आदमी पार्टी से पार्षद रमेश प्रधान से भी संपर्क साधा पर इसका भी कोई असर देखने को नहीं मिला।
इसके चलते स्थिति अब और बिगड़ चुकी है, तालाब के किनारे कोई भी घेराबंदी नहीं है जिसके कारण गंदा पानी भी तालाब में ही जा बहता है। किरारी गांव आरडब्ल्यूए (RWA) ने इस मुद्दे को लेकर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। इस समस्या के लिए उचित कदम ना उठाने के कारण अब किरारी गाँव में जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही हैं जिसके चलते बात अब वहाँ रहने वाले लोगों की ज़िंदगियों पर आ चुकी है।