Lok Sabha Result 2024: राहुल गांधी दोनों सीटों से आगे, मनोज तिवारी, माधवी लता पीछे; रुझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत
2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो टॉप-10 VIP सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इन हॉट सीट और उन पर खड़े उम्मीदवारों में पहला नाम है

2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो टॉप-10 VIP सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इन हॉट सीट और उन पर खड़े उम्मीदवारों में पहला नाम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। केंद्र सरकार की सत्ता का रास्ता यूपी से जाता है। ऐसे में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरुण गोविल, स्मृति ईरानी के अलावा कंगना रनौत, माधवी लता, असदुद्दीन ओवैसी, अधीर रंजन चौधरी, युसुफ पठान, मीसा भारती की सीट के नतीजों पर सबकी नजर रहेगी।
वाराणसी लोकसभा
वाराणसी लोकसभा सीट से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बार भी पीएम मोदी के सामने कांग्रेस से अजय राय खड़े हैं। बीएसपी ने इस सीट पर अथर जमाल को प्रत्याशी बनाया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, ये सीट बीजेपी जीतने जा रही है।
Also Read: Loksabha Election 2024: Surat में बिना चुनाव कैसे जीत गयी BJP, निर्विरोध चुने जाने पर चुनाव आयोग ने दिया यह जवाब
अमेठी लोकसभा
केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ताल ठोंक रहे हैं। 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था।
मेरठ लोकसभा
बीजेपी के अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अरुण गोविल रामायण में भगवान राम के पात्र का किरदार निभा चुके हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
Also Watch: अगर मोदी सरकार लौटी तो क्या करेगी अगले 100 दिनों में?
राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रायबरेली सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। वायनाड की बात करें तो यहां कांग्रेस के राहुल गांधी और बीजेपी के के.सुरेंद्रन और CPI की एनी राजा के बीच मुकाबला है। एग्जिट पोल के मुताबिक वायनाड सीट पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं।
अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता के चुनावी मैदान में होने से कन्नौज सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 2019 में यहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैदान में थीं। मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि सपा का गढ़ माने जाने वाली सीट पर डिंपल को हार मिली और भाजपा के सुब्रत पाठक जीते थे। बीएसपी ने इमरान बिन जफर को टिकट दिया था। एग्जिट पोल की माने तो कन्नौज में SP और BJP के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां से कोई भी जीत सकता है। यानी ये सीट किसी के भी पाले में जा सकती है।
मंडी सीट
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट इस बार हाई-प्रोफाइल मुकाबला बनकर उभरी हैं। बीजेपी ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत पर दांव लगाया हैं। कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया। एग्जिट पोल की मानें तो इस सीट पर कंगना रनौत की हवा है और वह इस चुनाव में जीतकर संसद पहुंच सकती हैं।
हैदराबाद
हैदराबाद AIMIM का गढ़ माना जाता है। यहां शुरुआती रुझानों में माधवी लता पीछे हैं और ओवैसी आगे हैं। ये सीट 1984 से ओवैसी परिवार का गढ़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन पहली बार इस सीट से 1984 में लोकसभा का चुनाव जीते थे। वह 20 साल तक इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद इस सीट का नेतृत्व असदुद्दीन ओवैसी कर रहे हैं, जिनको इस लोकसभा चुनाव में माधवी लता टक्कर दे रही हैं।
पाटलिपुत्र
पाटलिपुत्र, बिहार की राजधानी पटना की दो लोकसभा सीटों में से एक है। पाटलिपुत्र की लड़ाई अहम इसलिए है क्योंकि यहां से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला मौजूदा बीजेपी सांसद और एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव से है।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर बीजेपी से मनोज तिवारी तो कांग्रेस से कन्हैया कुमार मैदान में हैं। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
बहरामपुर लोकसभा सीट
बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने कई बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी पर दांव लगाया है। वहीं टीएमसी ने उनकी काट ढूंढने के लिए क्रिकेटर से नेता बने युसुफ पठान को टिकट दिया है। यहां भी कांटे का मुकाबला है।