'अगर कोई आपको कभी ULIP ऑफर करता है...तो आपको क्या करना है?

जीरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) की बिक्री में तेजी की और इशारा किया है।कामथ ने लिखा, बैंकों की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग यूलिप में निवेश कर रहे हैं ।

Advertisement
'अगर कोई आपको कभी यूलिप ऑफर करता है...तो आपको क्या करना है?
'अगर कोई आपको कभी यूलिप ऑफर करता है...तो आपको क्या करना है?

By BT बाज़ार डेस्क:

जीरोधा के सह-संस्थापक नितिन कामथ ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) की बिक्री में तेजी की और इशारा किया है।

Also Read: IRCTC के इस पैकेज से कीजिए खाटू श्याम के दर्शन, बजट में होगी ट्रिप

बैंकों की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग यूलिप में निवेश

कामथ ने लिखा, बैंकों की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग यूलिप में निवेश कर रहे हैं क्योंकि बैंकों के पास लोग हैं जो बीमा और रिटर्न का लालच देकर लोगों को यूलिप में निवेश करा रहे हैं।उन्होंने कहा, "बैंक आकर्षक कमीशन के कारण इन उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि सबको पता है कि ये बीमा कवर बेहद कम होता है। कामथ ने लोगों से कहा कि  वे अपने निवेश और बीमा की ज़रूरतों को अलग-अलग रखें। वे कहते हैं, "आपके लिए डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश करना और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना बेहतर है। यह बहुत सस्ता है और आपको पर्याप्त कवरेज देता है।" "बहुत से लोगों को यह भी पता नहीं होता कि उनके पास यूलिप या कोई और खराब बीमा उत्पाद है"।

Read more!
Advertisement