Hemant Soren: ED के खिलाफ Hemant का FIR, SC ST थाने में दर्ज करवाई शिकायत !

मामले में राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं। इस बीच सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो समर्थकों ने पास के मोरहाबादी मैदान और कुछ अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement
ED अधिकारियों से Hemant Soren की लुकाछिपी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री ने नया दांव चला है
ED अधिकारियों से Hemant Soren की लुकाछिपी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री ने नया दांव चला है

By अभिषेक सिन्हा:

ED अधिकारियों से Hemant Soren की लुकाछिपी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री ने नया दांव चला है। हेमंत सोरेन ने Ranchi स्थित ST-SC थाने में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मुख्यमंत्री के द्वारा आवेदन की कॉपी रांची के एसएसटी एसी थाने में भेज दिया गया है। पुलिस के सूत्रों ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें प्रताड़ित किया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने ऐसा कहा कि वह आदिवासी समाज से आते हैं और ईडी ने उनके साथ जातिगत भेदभाव किया। फिलहाल इस मामले में ईडी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन बताया गया है कि सोरेन ने रांची स्थित एसटी एससी थाने में ईडी के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करवाया सीएम के द्वारा आवेदन की कॉपी रांची के एसएसटी एसी थाने में भेज दिया गया है। 

Also Read: Punjab ED: 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत का मामला, ED ने भाजपा नेता को भेजा समन

बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ

वहीं इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की। सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। उस दिन सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी। 

गैर कानूनी तरीके का एक बड़ा रैकेट

मामले में ईडी के अधिकारियों का कहना है कि झारखंड में ‘माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट’ की जांच के तहत सोरेन से पूछताछ की जा रही है। मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ शुरू किए जाने से पहले, सुबह ही झामुमो नीत गठबंधन के विधायक यहां उनके आवास पर पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का यह कर्तव्य है कि वे इस प्रकार की जांच ठीक ढंग से करें। 

सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ

मामले में राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ हैं। इस बीच सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो समर्थकों ने पास के मोरहाबादी मैदान और कुछ अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारी ने कहा कि केन्द्र के निर्देश पर ईडी हमारे मुख्यमंत्री को जानबूझ कर परेशान कर रही है। हम पूरे राज्य की आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। फिलहाल राजधानी के मुख्य स्थानों, मुख्यमंत्री आवास के सौ मीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक धारा 144 लागू की गई है।

Read more!
Advertisement