अन्न सेवा से Anant-Radhika की Pre-Wedding सेरेमनी शुरू, गांव के लोगों को अंबानी परिवार ने खाना परोसा, 51 हजार लोगों को खिलाया खाना

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में होना है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
Anant Ambani और Radhika Merchant के Pre-Wedding  फंक्शन बुधवार 28 फरवरी से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए
Anant Ambani और Radhika Merchant के Pre-Wedding फंक्शन बुधवार 28 फरवरी से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए

By BT बाज़ार डेस्क:

Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani और Radhika Merchant के Pre-Wedding  फंक्शन बुधवार 28 फरवरी से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। Gujarat के Jamnagar में Reliance Township के Jogwad Village में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया गया। अन्न सेवा में 51 हजार स्थानीय लोगों को आमंत्रित गया है। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट ने खुद गांववालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। अन्न सेवा में राधिका की मां शैला, पिता वीरेन मर्चेंट और नानी भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में होना है। 

Also Read: Nita Ambani बन सकती हैं Reliance-Disney के मर्जर के बाद मीडिया बिज़नेस की अध्यक्ष: रिपोर्ट

रिलायंस रिफाइनरी के गांवों में हुए कार्यक्रम

मंगलवार की रात परिवार ने जामनगर के आसपास के गांवों में लोक डायरा (भजन-लोकगीत) और भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में अनंत अंबानी भी शामिल हुए। इस मौके पर गागवा गांव के लोगों ने हालारी पगड़ी पहनाकर तो नवानिया गांव में महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। जामनगर में खावड़ी के पास रिलायंस रिफाइनरी है। इसी के चलते अंबानी परिवार ने आसपास के कई गांवों में यह कार्यक्रम रखा था। गांव वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक डायरा और भोज का कार्यक्रम कई गांवों में रखा गया था। खुद अनंत अंबानी ने कुछ गांवों में शिरकत की। इस दौरान गांववालों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। 

महिलाओं ने उतारी अनंत की आरती

गागवा गांव के बाद अनंत नवानिया गांव पहुंचे। यहां महिलाओं ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया। वहीं, गांव के अन्य लोगों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते उनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। गांव वालों ने अनंत अंबानी को अहिरानी महारास की एक तस्वीर भी भेंट की।

1 से 3 मार्च तक होगा प्री-वेडिंग फंक्शन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में होना है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर में सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Read more!
Advertisement